सब्सक्राइब करें

इन 5 फिल्मों में नजर आई ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी, फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी एक्टिंग की हुई तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Feb 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan birthday and jr Bachchan Aishwarya Rai Bachchan shared screen space
ऐश्वर्या और अभिषेक

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की जोड़ी बी टाउन में सबसे हिट मानी जाती है। अभिषेक बच्चन आइडल फैमिली मैन हैं। वो ना केवल अच्छे बेटे हैं बल्कि एक अच्छे पति और पिता भी हैं। अक्सर अभिषेक अपनी फैमिली के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ में भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। आइए अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर आज उन फिल्मों की बात करते हैं जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने धमाल मचाया था।

Trending Videos
Abhishek Bachchan birthday and jr Bachchan Aishwarya Rai Bachchan shared screen space
ढाई अक्षर प्रेम के
ढाई अक्षर प्रेम के
ऐश्वर्या और अभिषेक ने पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में काम किया था। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी काफी पसंद की थी। राज कवंर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक एक आर्मी कैप्टन करण की भूमिका में नजर आए थे वहीं ऐश्वर्या ने साहिबा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जिसे करण से प्यार हो जाता है और फिर शुरू होती है फिल्म की कहानी... इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan birthday and jr Bachchan Aishwarya Rai Bachchan shared screen space
अभिषेक, ऐश्वर्या
कुछ न कहो
ऐश्वर्या और अभिषेक ने रोहन सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुछ न कहो में भी साथ काम किया था। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन दर्शकों ने ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया।
Abhishek Bachchan birthday and jr Bachchan Aishwarya Rai Bachchan shared screen space
गुरु
2007 में आई गुरु से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ऐसा तहलका किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐश ने अभिषेक बच्चन का बखूबी साथ निभाया और गुरू हर जगह सुपरहिट थी। तब से दोनों की केमेस्ट्री पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी साफ दिखती है। इस फिल्म की खास बात ये थी कि अभिषेक ने ऐश को इसी फिल्म के सेट पर प्रपोज किया था।
विज्ञापन
Abhishek Bachchan birthday and jr Bachchan Aishwarya Rai Bachchan shared screen space
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
धूम 2
2006 में आई धूम 2 में भी ऐश्वर्या अभिषेक बड़े परदे पर साथ नजर आए लेकिन ऐश्वर्या की जोड़ी अभिषेक के साथ नहीं बल्कि ऋतिक के साथ जमी। धूम 2 इंटरनेशनल धमाका थी जहां ऐश और अभिषेक ने मिलकर बॉक्स ऑफिस लूट लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed