अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन आज यानी 5 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। स्टार किड होने के बावजूद उनके लिए इंडस्ट्री में राहें आसान नहीं थीं। एक बाद एक फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए। आखिरकार अभिषेक अपनी पहचान बनाने में सफल रहे लेकिन क्या आपको पता है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बावजूद अभिषेक बच्चन फिल्मों में आने से पहले भी काम किया करते थे। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Abhishek Bachchan Birthday: स्टार किड होने के बावजूद अभिषेक बच्चन फिल्मों में आने से पहले किया करते थे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा एजेंट का काम करते थे अभिषेक बच्चन
एक्टर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में आने से पहले बीमा एजेंट का काम किया करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड में आने का मन बना लिया। एक एक्टर होने के साथ ही अभिषेक एक अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई ब्लफमास्टर में भी एक गाना गया था इसके अलावा वह रैप भी गाते हैं।
जब फ्लॉप हुई अभिषेक की फिल्में-
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद उनके लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान नहीं रहा। चार सालों में अभिषेक के खाते में ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही आईं। इतनी असफलता मिलने के बावजूद अभिषेक घबराए नहीं और चैलेंजिंग रोल लेने के लिए भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने युवा और गुरु जैसी फिल्मों में की जिसमें अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हाल ही में आई उनकी फिल्म बॉब बिस्वास में तो लोग अभिषेक में आए बदलाव को देखते ही रह गए थे।
अभिषेक बच्चन के बर्थ सर्टिफिकेट में उनका नाम बहुत ही रोचक है। जी हां अमिताभ के लाडले का नाम बर्थ सर्टिफिकेट में 'बाबा बच्चन' लिखा है। उनके बचपन का एक और किस्सा है कि अभिषेक जब छोटे थे तो खेल-खेल में एक डांस स्टेप किया करते थे। कहा जाता है कि फिल्म डॉन में खइके पान बनारस वाला गाने में वही डांस स्टेप लिया गया था।