{"_id":"60a739c78ebc3e2c1b52e127","slug":"abhishek-bachchan-epic-reply-to-the-fan-who-proposed-marriage-to-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: जब अभिषेक बच्चन के सामने ही एक फैन ने ऐश्वर्या राय को कर दिया था प्रपोज, ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: जब अभिषेक बच्चन के सामने ही एक फैन ने ऐश्वर्या राय को कर दिया था प्रपोज, ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 21 May 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक सुलझे हुए और शांत मिजाज व्यक्तित्व माने जाते हैं। उन्हें विवादों में घिरे हुए कम ही देखा गया है। लेकिन सरल और समझदार छवि वाले अभिषेक को जब कोई बात नागवार गुजर जाए तो उसका विरोध भी जमकर करते हैं और मुंहतोड़ जवाब देते हैं। वे फिल्मी दुनिया से ताल्लुक जरूर रखते हैं, लेकिन उनके आदर्शों का पैमाना थोड़ा अलग है। इस कारण वे बेवजह की चर्चाओं से भी दूरी रखते हैं और अफवाहों से सावधानी बरतते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो उन्हें सुर्खियों में ले ही आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब एक फैन ने अभिषेक के सामने ही उनकी पत्नी ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। इसपर अभिषेक ने जबरदस्त प्रक्रिया दी थी, वहीं ऐश्वर्या इस मौके पर मुस्कुराती नजर आईं। दोनों का यह पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह पुराना वीडियो साल 2010 के कान फिल्म फेस्टिवल का है। उस दौरान रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ एंट्री ली थी। दोनों अपने फैंस से रूबरू हो रहे थे तभी उनमें से एक फैन के हाथ में एक कार्ड दिखता है जिसमें 'मैरी मी ऐश्वर्या' लिखा होता है। ऐश और अभिषेक का ध्यान भी उस शख्स पर जाता है।
3 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फैन का कार्ड देखकर ऐश्वर्या मुस्कुराती हैं और दूर से ही हैलो करती हैं। वहीं अभिषेक इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्या की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘ये मुझसे शादी कर चुकी हैं’ और इसके साथ ही अभिषेक मुस्कुरा देते हैं। अभिषेक का यह रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग दोनों की बॉन्डिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी। पहली बार ऐश्वर्या और अभिषेक की मुलाकात साल 1999 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने धूम 2, उमराव जान और गुरु जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म 'द बिग बुल' रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब जल्द ही वे फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या राय पिछली बार अनिल कपूर और राज कुमार राव के साथ 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।