अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीती है। पिछले महीने अभिषेक सहित अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अभिषेक बच्चन को छोड़कर इन सभी को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अभिषेक को भी शनिवार (आठ अगस्त) को छुट्टी मिली। जिसके बाद अब अभिषेक बच्चन ने उनकी चिंता करने वाले फैंस का खास अंदाज में धन्यवाद किया है।
कोरोना से जंग जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने फैंस के लिए बनाया खास वीडियो, इस अंदाज में किया धन्यवाद
अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में करवा रहे थे। हालांकि इस दौरान वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे और फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताते रहते थे। वहीं अभिषेक बच्चन के कई फैंस ने उनके और बच्चन परिवार के जल्द कोरोना वायरस से ठीक होने की कामना की थी। ऐसे में अब अभिषेक ने फैंस को धन्यवाद दिया है।
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने ढेर सारे फैंस के उन पोस्ट्स को शामिल किया है जो उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। अभिषेक बच्चन इस वीडियो की शुरुआत में लिखते है, 'मैं उन सभी फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूं जो मुझे प्यार करते रहे और मेरे जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे।'
अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा, 'अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं, इस दौरान मैंने आप सभी के पोस्ट पढ़े। इस प्यार के लिए आभार।' इसके बाद अभिषेक बच्चन ने अपने वीडियो में उन फैंस के पोस्ट्स और ट्वीट को दिखाते हैं जिन्होंने उनके और बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की थी। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का फैंस के लिए यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'बहुत प्यारा'।
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
आपको बता दें कि कोरोना से जंग जीतने की जानकारी हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वादा वादा होता है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। मैंने आपसे कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। नानावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार।'
A promise is a promise!
This afternoon I tested Covid-19 NEGATIVE!!! I told you guys I’d beat this. 💪🏽 thank you all for your prayers for me and my family. My eternal gratitude to the doctors and nursing staff at Nanavati hospital for all that they have done. 🙏🏽 THANK YOU!