सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

WWE से अंडरटेकर के रिटायरमेंट से भावुक हुए अभिषेक बच्चन, दिग्गज रेसलर को यूं दी विदाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan pays tribute to veteran WWE star The Undertaker on his retirement
अभिषेक बच्चन, द अंडरटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनिया के मशहूर रेसलर द अंडरटेकर ने WWE से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार देर रात को दी। इसके बाद द अंडरटेकर को दुनिया भर की हस्तियों ने आखिरी विदाई दी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी द अंडरटेकर को WWE से संन्यास पर उन्हें आखिरी विदाई दी है। 

Trending Videos
Abhishek Bachchan pays tribute to veteran WWE star The Undertaker on his retirement
अभिषेक बच्चन - फोटो : file photo

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। अभिषेक बच्चन कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर द अंडरटेकर को WWE से संन्यास लेने पर आखिरी विदाई दी है। साथ ही उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan pays tribute to veteran WWE star The Undertaker on his retirement
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai

अभिषेक बच्चन ने द अंडरटेकर के लिए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'याद करिए टीनएज के दिनों को, जब हम सभी ने अंडरटेकर की एंट्री को पहली बार देखा था और हम लोग चकित रह गए थे। उसके बाद से सारी दुनिया चकित ही रही है, एक लेजेंड #FarewellTaker।' अपने इस ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने द अंडरटेकर को भी टैग किया है। 

Abhishek Bachchan pays tribute to veteran WWE star The Undertaker on his retirement
दी अंडरटेकर - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर द अंडरटेकर के लिए लिखा अभिषेक बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि द अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवेय है। कई बार के हैवीवेट चैंपिंयन, छह बार टैग टीम के विजेता, 2007 में रॉयल रंबल चैंपियन रहे अंडरटेकर ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan pays tribute to veteran WWE star The Undertaker on his retirement
द अंडरटेकर - फोटो : ट्विटर

WWE को असल खेल की मान्यता नहीं है। यह एक मनोरंजक कुश्ती है। काले कपड़े, लंबे बाल में अंडरटेकर जैसे ही एरिना में एंट्री करते फैंस खुशी से उछल पड़ते, रोमांच से भर जाते। उन्होंने अपनी कुश्ती से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता था। अभिषेक बच्चन के अलावा और भी कई सितारों ने द अंडरटेकर को उनको सोशल मीडिया के जरिए आखिरी विदाई दी।

पढ़ें: Indoo Ki Jawani Trailer: ‘लक्ष्मी’ में जलवा दिखाने से चूकी कियारा को फिर ‘लस्ट स्टोरी’ का सहारा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed