फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: 'अमिताभ जितने टैलेंटेड नहीं हैं अभिषेक', तस्लीमा नसरीन के ट्वीट पर एक्टर ने दिया करारा जवाब

Thu, 22 Dec 2022 11:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan reply on Taslima nasreen tweet Said Nobody comes close to Amitabh bachchan in talent
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लेखिका तस्लीमा नसरीन के ट्वीट का खास अंदाज में जवाब दिया है। हाल ही में तस्लीमा ने कहा था कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का मानना है कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभाएं विरासत में मिली हैं और वह सर्वश्रेष्ठ हैं। गुरुवार को ट्विटर पर तस्लीमा नसरीन ने यह भी कहा कि अभिषेक 'अमिताभ जितने प्रतिभाशाली' नहीं हैं।


Bold Web Series: इस OTT पर फ्री में मौजूद हैं बोल्डनेस से भरी वेब सीरीज, परिवार के सामने देखने की न करें भूल

Abhishek Bachchan reply on Taslima nasreen tweet Said Nobody comes close to Amitabh bachchan in talent
तस्लीमा नसरीन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्लीमा ने ट्वीट किया, "अमिताभ बच्चन जी अपने बेटे अभिषेक बच्चन से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें लगता है कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभा विरासत में मिली है और उनका बेटा सबसे अच्छा है। अभिषेक अच्छा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभिषेक अमितजी जितना प्रतिभाशाली है।"
Bollywood: फिल्मों की शूटिंग से इस साल मध्य रेलवे ने की बंपर कमाई, निर्माताओं की पहली पसंद रही यह जगह

Abhishek Bachchan reply on Taslima nasreen tweet Said Nobody comes close to Amitabh bachchan in talent
अभिषेक बच्चन 27 नवंबर को सीहोर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक ने जवाब दिया, "बिल्कुल सही, मैम। प्रतिभा या किसी और चीज में कोई भी उनके करीब नहीं आता है। वह हमेशा 'सर्वश्रेष्ठ' बने रहेंगे! मैं एक बेहद गर्वित बेटा हूं।" अभिषेक के इस ट्वीट पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पोस्ट के जवाब में हार्ट इमोजी शेयर किया है।
Pathaan: ‘पठान’ विवाद पर उमा भारती का बयान, बोलीं- नफरत के लिए शाहरुख खान खुद ही जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan reply on Taslima nasreen tweet Said Nobody comes close to Amitabh bachchan in talent
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में अभिषेक को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में ड्रामा फिल्म दसवीं में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। साथ ही दसवीं ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेटी की सफलता पर अमिताभ बच्चन ने भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे गौरव, मेरी खुशी...आपने अपना पॉइंट साबित कर दिया है। आपका खूब मजाक बनाया गया, लेकिन आपने धैर्य और संयम से सबका दिल जीता। आप सर्वश्रेष्ठ हैं और हमेशा रहेंगे।'
Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed