फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Controversy: पठान से पहले भी विवादों में फंसीं SRK की फिल्में, लिस्ट में ऐसे नाम, जो कर देंगे हैरान

Thu, 22 Dec 2022 11:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 22 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Controversy: Shahrukh Khan these films have also demand to ban fan paheli ashoka don2 billu om shant o
फैन और बिल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की कई फिल्मों पर विवाद हो चुका है। बिल्लू बार्बर से लेकर ओम शांति ओम तक कई फिल्में विवाद का शिकार हो चुकी हैं। अब हाल ही में उनकी फिल्म पठान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक वर्ग फिल्म के पहले गाने बेशरम रंग और दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर खासे नाराज हैं। साथ ही, बायकॉट की धमकी दी जा रही है। आइए जानते हैं कि पठान से पहले शाहरुख की किन-किन फिल्मों पर विवाद हो चुका है।
Pathaan Controversy: Shahrukh Khan these films have also demand to ban fan paheli ashoka don2 billu om shant o
अशोका - फोटो : सोशल मीडिया

अशोका
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं, जिनमें से एक अशोका भी है। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई। ओडिशा के संगठन कलिंग सेना ने फिल्म का विरोध किया। उनका दावा था कि फिल्म में स्थानीय लोगों की छवि गलत तरीके से पेश की गई।

यह भी पढ़ें: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स

Pathaan Controversy: Shahrukh Khan these films have also demand to ban fan paheli ashoka don2 billu om shant o
डॉन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

डॉन 2
साल 2011 में शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'डॉन 2' रिलीज हुई। इस फिल्म के मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगा। यह मामला अदालत तक पहुंच गया था। हालांकि, सिनेमाघरों में एडवांस टिकट बुकिंग के चलते इस केस को खारिज कर दिया गया। शाहरुख खान की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें: ‘जयेशभाई जोरदार’ से अब भी इतना पीछे ‘सर्कस’, रणवीर के लिए नई कसौटी बनेगा शुक्रवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Controversy: Shahrukh Khan these films have also demand to ban fan paheli ashoka don2 billu om shant o
पहेली - फोटो : सोशल मीडिया

पहेली
साल 2005 में फिल्म पहेली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी शाहरुख खान और रानी मुखर्जी थे। इस फिल्म को कन्नड़ फिल्म नाममंडला का रीमेक बताया गया। हालांकि, मेकर्स ने हमेशा इस बात से इनकार किया।

यह भी पढ़ें:  नेटिजन्स ने चारू से की राजीव सेन से अलग न होने की गुजारिश, बोले- जियाना की खातिर एक बार फिर सोचिए

विज्ञापन
Pathaan Controversy: Shahrukh Khan these films have also demand to ban fan paheli ashoka don2 billu om shant o
ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया

ओम शांति ओम
शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के एक सीन पर मनोज कुमार ने सवाल उठाए थे। यहां तक कि उन्होंने शाहरुख खान को सांप्रदायिक तक बता दिया था।  हालांकि, बाद में टीम ने मनोज कुमार से माफी मांगी। दीपिका पादुकोण ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed