अभिषेक बच्चन ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हाल ही में अभिषेक को फिल्म ‘बिग बुल’ में देखा गया था, ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और दर्शकों ने अभिषेक बच्चन के अभिनय की जमकर तारीफ की। अभिषेक ने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजीट करीना कपूर नजर आई थीं। अपने लंबे करियर में अभिषेक बच्चन ने कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं। कुछ दर्शकों को पसंद आए और कुछ नहीं।
बॉलीवुड: रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू करने का अभिषेक बच्चन को आज होता है अफसोस, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वजह से नहीं थे तैयार
अभिषेक ने बातचीत में बताया कि जब आप अपनी पहली ही फिल्म में किसी सम्मानित निर्देशक के साथ काम करते हैं तो आपको उसमें हर चुनौती और सम्मान के लिए तैयार होना आवश्यक है। जूनियर बच्चन का मानना है कि उन्हें उस फिल्म के लिए और अधिक तैयार रहने की जरूरत थी और वो उसमें और बेहतर कर सकते थे। अभिषेक ने कहा, ‘जेपी साहब मेरा परिवार हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन एक अभिनेता के रूप में मैं बहुत ही कम तैयार था’।
जेपी साहब से मिली बड़ी सीख
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, अगर मैं उस समय एक अभिनेता के रूप में तैयार होता तो शायद वो सब नहीं सीख पता जो फिल्म के दौरान मुझे सीखने का अवसर मिला’। उन्होंने कहा, ‘मायने ये नहीं रखता कि आपकी शुरुआत कैसे होती है, लेकिन आप उनसे खत्म कैसे करते हैं ये बहुत मायने रखता है’।
रिफ्यूजी से मुझे सीखने में मदद मिली
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है मेरी शुरुआत तैयारी के नजर से बहुत ही अस्थिर थी, लेकिन इस फिल्म ने मुझे खुद को तैयार करने में बहुत मदद की थी। हर कलाकार के लिए पुरस्कार बहुत ही मायने रखता है और अगर कोई ये कहता है कि उन्हें इस पर यकीन नहीं है तो वो इसलिए होता है क्योंकि उन्हें वो मिला नहीं है।
काम की तारीफ ही होती है अवॉर्ड
एक आर्टिस्ट अपने काम की तारीफ के लिए जमकर कड़ी मेहनत करता है और प्रशंसकों से जो उन्हें तारीफ मिलती है वहीं उनके लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है। यही हमारा बिजनेस है। अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘बॉब विस्वास’ में नजर आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ चित्रागंदा सिंह भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है।