फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में दो साल तक खाली बैठे रहे अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ के बारे में खोला बड़ा राज

Mon, 30 Apr 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan reveals why he took 2 years break from bollywood
लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब रहने वाले बॉलीवुड के 'गुरु' अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इतनी ही नहीं उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या के बारे में भी कई अहम खुलासे किए।
abhishek bachchan reveals why he took 2 years break from bollywood
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक से जब बॉलीवुड से 2 साल तक दूर रहने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, मैं अपने करियर में अब कुछ अलग करना चाहता हूं। पहले मेरी जो फिल्में रिलीज हुईं, उनकी चॉइस को बदलना चाहता हूं। मैं ऐसी फिल्म की तलाश में था जिससे मेरे करियर को एक दिशा मिले।'
   
abhishek bachchan reveals why he took 2 years break from bollywood
बता दें, अभिषेक करीब 2 साल बाद फिल्म 'मनमर्जियां' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि फिल्मों से ब्रेक के दौरान उनके परिवार ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। अपने पिता का उदाहरण देते हुए अभिषेक ने बताया कि अच्छी कहानी के लिए अमिताभ बच्चन ने पूरे 5 साल इंतजार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan reveals why he took 2 years break from bollywood
अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रेक के दौरान उनकी पत्नी ने भी उनका काफी साथ दिया। उन्होंने बताया, 'आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने भी ऐक्टिंग से ब्रेक लिया था। इसके बाद जब उन्होंने फिल्मों में वापसी की तो उन्हें भी मेरी तरह इस बात की चिंता थी कि क्या मैं काम कर पाऊंगी?
विज्ञापन
abhishek bachchan reveals why he took 2 years break from bollywood
बता दें, अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' का बीते दिनों फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमें अभिषेक सरदार के रोल में दिख रहे थे। फिल्म में अभिषेक के साथ ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू और विकी कौशल भी अहम रोल में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed