फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीरो से हीरो' के लिए तैयार अभिषेक, खेलों की दीवानगी यहां तक खींच लाई

Wed, 01 Nov 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 01 Nov 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan will play sports coaches character in Sports Drama Zero Se Hero
- फोटो : amar ujala
लंबे वक्त से फिल्मों से दूर एक्टर अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबरों की माने तो अभिषेक से शब्बीर बॉक्सवाला ने अपनी आगामी फिल्म के लिए संपर्क साधा है। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित स्पोर्ट्स बायोपिक होगी, जिसका नाम 'जीरो से हीरो' होगा।
Abhishek Bachchan will play sports coaches character in Sports Drama Zero Se Hero
अभिषेक फिल्म में ओड़िशा के एक स्पोर्ट्स कोच रूद्राक्ष जेना की भूमिका निभाएंगे। जिन्होंने भुवनेश्वर के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को न सिर्फ रग्बी की स्पेशल ट्रेनिंग दी बल्कि विपरित हालातों से पार पाते हुए लंदन में अंडर-14 रग्बी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था।
Abhishek Bachchan will play sports coaches character in Sports Drama Zero Se Hero
शब्बीर बॉक्सवाला
मेकर्स ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के कोच रूद्राक्ष जेना से मिलकर उनके ऊपर फिल्म बनाने की अनुमति भी ले ली है। फिल्म उन गरीब बच्चों के सपनों की बात करेगी जिन्होंने खुली आंखों से अपने सपनों को जिया, जिसे पूरा कराने में कोच रूद्राक्ष जेना ने अहम योगदान निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan will play sports coaches character in Sports Drama Zero Se Hero
- फोटो : amar ujala
स्पॉटबॉय के मुताबिक खेलों के शौकीन अभिषेक बच्चन को प्रोजेक्ट बेहद पसंद आया। जल्द ही फिल्म का ड्राफ्ट तैयार कर अभिषेक के सामने रखा जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Abhishek Bachchan will play sports coaches character in Sports Drama Zero Se Hero
बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' से पीछे हट चुके हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका था और टीम लद्दाख रवाना होने वाली थी। शूटिंग से 24 घंटे पहले अभिषेक के इस फैसले ने जेपी दत्ता की मुश्किलें बढ़ा दी थी। इसकी पुष्टि खुद जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने की थी। बकौल निधि, 'अभिषेक अब पलटन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने निजी कारणों से फिल्म छोड़ दी है'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed