फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dasvi Trailer: अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' का ट्रेलर रिलीज, हाई स्कूल की परीक्षा देते दिखेंगे एक्टर

Wed, 23 Mar 2022 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 23 Mar 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan yami gautam nimrat kaur upcoming movie dasvi trailer released
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जूनियर बच्चन गंगाराम चौधरी की भूमिका में नजर आएंगे जो एक मुख्यमंत्री हैं और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। जेल में रहने के दौरान उन्हें कई मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। गंगाराम आठवीं पास हैं और इस दौरान जेल से ही 10वीं पास करने का फैसला करते हैं। अब गंगाराम जेल से दसवीं की परीक्षा में सफल होते हैं या नहीं यह फिल्म के रिलीज के बाद ही पता लग सकता है।

abhishek bachchan yami gautam nimrat kaur upcoming movie dasvi trailer released
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर कॉफी प्रॉमिसिंग है। 2 मिनट 37 सेकंड के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन गंगाराम के रोल में काफी अच्छे लगे हैं। फिल्म में उनकी पत्नी का रोल निमरत कौर ने निभाया है। वहीं, इस फिल्म में यामी गौतम एक सख्त आईपीएस अफसर के किरदार में दिखेंगी। ट्रेलर की शुरुआत जाट राजनेता (अभिषेक) को जेल भेजे जाने के साथ होती है।
abhishek bachchan yami gautam nimrat kaur upcoming movie dasvi trailer released
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
जेल जाने से पहले वह अपनी पत्नी बिमला देवी (निम्रत कौर) को मुख्यमंत्री बना देते हैं। इस दौरान बिमला को अपने सीएम पद से प्यार हो जाता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब आईपीएस अधिकारी (यामी गौतम) अभिषेक बच्चन को अनपढ़ कह देती हैं। अभिषेक को यह बात पसंद नहीं आती और वह जेल में ही रहकर आगे की पढ़ाई करने का फैसला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan yami gautam nimrat kaur upcoming movie dasvi trailer released
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्माण हिंदी मीडियम के निर्माताओं ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इससे पहले भी कई एजुकेशन बेस्ड फिल्में बनाई हैं। दसवीं की कहानी भी शिक्षा के महत्व के इर्द गिर्द घूमती है।‘दसवीं’ की पटकथा रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेजेल ने लिखी है। राम बाजपेयी को कहानी का श्रेय दिया गया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एवं कवि कुमार विश्वास ने इस फिल्म के लिए पटकथा और संवाद लेखन में सलाहकार के रूप में मदद की है। वहीं, इसे तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म दसवीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर 7 अप्रैल से देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed