सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के खिलाफ बोलने पर ट्रोल हुईं थी जया बच्चन, अब इस फिल्म निर्माता ने भी सुनाई खरी-खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Accidental Prime Minister producer Ashok Pandit troll jaya bachchan after criticised pm Modi
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच जया बच्चन को अपने एक भाषण की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के निर्माता अशोक पंडित ने भी उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया है। 
Trending Videos
Accidental Prime Minister producer Ashok Pandit troll jaya bachchan after criticised pm Modi
Jaya Bachchan - फोटो : twitter
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन हाल ही में लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में सत्तरूढ़ पार्टी भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी आलोचना की। जया बच्चन ने अपने भाषण में कहा,'रखवाले की जिम्मेदारी बहुत जरूरी और अहम है। देश में इस वक्त जो माहौल है और जो रखवाला है वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accidental Prime Minister producer Ashok Pandit troll jaya bachchan after criticised pm Modi
Ashok Pandit - फोटो : social media
जया बच्चन के इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनको ट्रोल करते हुए 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के निर्माता अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा,'जया जी सारे ऐशो आराम में रहकर भी आपको देश का माहौल गड़बड़ लग रहा है। जिस देश ने आपको और आपके परिवार को इतना दिया, आप उसको गाली दे रही हैं? गाड़ी बंगला, शोहरत सब है आपके पास, राजनीति के चक्रव्यूह में पड़कर आप अपनी बेइज्जती मत कराइए।'
 

 
Accidental Prime Minister producer Ashok Pandit troll jaya bachchan after criticised pm Modi
Ashok Pandit - फोटो : file photo
अशोक पंडित के अलावा नेता अमर सिंह ने भी जया बच्चन के भाषण की आलोचना की। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स भी उनको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अशोक पंडित फिल्मों के अलावा अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया देने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और एक्टर उर्मिला मातोंडकर को लेकर भी ट्विटर पर बयानबाजी की थी। 
विज्ञापन
Accidental Prime Minister producer Ashok Pandit troll jaya bachchan after criticised pm Modi
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : file photo
अशोक पंडित ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा- 'हाल ही में कई बड़े फिल्मी सितारे सिनेमाघरों में भीड़ खींचने में नाकामयाब रहे हैं क्योंकि दर्शक उनके काम से खुश नहीं थे। ऐसे में किसी सेलेब्रिटिज को टिकट देना जिन्हें जन सेवा का कोई अनुभव ही नहीं है, तो उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी, समय बदल चुका है, उर्मिला मातोंडकर इसका क्लासिक उदाहरण होंगी।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed