गुजरात के सूरत में मौजूद राहुल राज मॉल में बनी 'पद्मावती' थीम पर बनी रंगोली बर्बाद किये जाने के मामले में नई बात सामने आई है। फिल्म का विरोध कर रही राजपूत करणी सेना के एक सदस्य ने दावा किया है कि इस काम में मॉल के मालिक ने उनका सहयोग किया।
'पद्मावती की रंगोली बर्बाद करने में मॉल के मालिक ने किया सहयोग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में करणी सेना के एक सदस्य ने कहा, 'विरोध करने के लिए हमने राहुल राज मॉल में बनी फिल्म 'पद्मावती' से प्रेरित रंगोली हटाई। मॉल के मालिक ने हमारे साथ कोऑपरेट किया और माफी मांगी।'
'फिल्मी मंकी' में छपी खबर के अनुसार करणी सेना ने धमकी भी दी है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो वो किसी भी हद तक जा सकते हैं और कोई उन्हें रोक नहीं पाएगा।
उधर, फिल्म 'पद्मावती' की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपील की है कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए बनाई गई रंगोली बर्बाद किये जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करें।
this has to stop NOW & action must be taken! @smritiirani pic.twitter.com/o5RGhDTHPJ
गौरतलब है किफिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए गुजरात के सूरत में एक मॉल में रंगोली बनाई गई थी। इसे बनाने में 48 घंटे की मेहनत लगी थी। आरोप है कि राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने इसे बर्बाद कर दिया। रंगोली बनाने वाले आर्टिस्ट करन ने ट्वीट किया-
#padmavati Rangoli controversy!
Acrowd of 100people cried JAY SRI RAM n rubbed out my 48 hrs' intense work! @deepikapadukone@FilmPadmavati pic.twitter.com/dKazu52UsE