फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' की सक्सेस के बाद रणवीर को लगा बड़ा झटका, आमिर खान बने इसकी बड़ी वजह

Thu, 15 Feb 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
 actor aamir khan replaces ranveer singh as the ambassador for vivo brand
Ranveer and Aamir

फिल्म रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चीनी मोबाइल कंपनी वीवो ने भारत में अपने ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह से किनारा कर लिया है और उनकी जगह अब इस सुपरस्टार को चुना है...

 actor aamir khan replaces ranveer singh as the ambassador for vivo brand
Ranveer Singh

जी हां, चीनी मोबाइल कंपनी वीवो अब आमिर खान को हायर कर रही है। दरअसल पूरा मामला ये है कि एक्टर रणवीर सिंह भारत में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है और अब कंपनी चीन में भी अपने मोबाइल के लॉन्च के लिए प्लान कर रही है। 

 actor aamir khan replaces ranveer singh as the ambassador for vivo brand
Ranveer Singh

इसलिए उन्होंने इसके लिए आमिर को चुना है। आमिर को चुनने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि रणवीर सिंह चीन में उतने फेमस नहीं हैं जितने कि आमिर खान। क्योंकि आपको बता दें कि चीन में आमिर की फिल्म दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार का डंका चारों ओर बजा है जिससे आमिर चीन में बहुत ही पॉपुलर हो चुके हैं। ऐसे में कंपनी भी अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 actor aamir khan replaces ranveer singh as the ambassador for vivo brand
Ranveer Singh

इसलिए कंपनी ने ये फैसला लिया है कि चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें वीवो का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। कंपनी ने ये भी बताया है कि रणवीर के साथ अब कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म हो चुका है। ऐसे में रणवीर की तरफ से भी किसी सवाल की गुंजाइश नहीं बनती है।  

विज्ञापन
 actor aamir khan replaces ranveer singh as the ambassador for vivo brand
Ranveer Singh

फिलहाल आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं रणवीर भी फिल्म 'गुली ब्वॉय' के शिड्यूल में लगे हुए हैं। बता दें कि रणवीर की फिल्म 'पद्मावत' ने भारी विरोध के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed