अनुपम खेर से ये क्या मांग बैठे अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाई धज्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अनुपम खेर बहुत जल्द ही एक अमेरिकन मेडिकल ड्रामा सीरीज 'बेलेव्यू' में डॉ. अनिल कपूर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, एक्टर अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में चौंकाने वाली बात लिख डाली है। जिस पर अनुपम का अभी कोई जवाब नहीं आया है।
Anupam Kher To Play 'Dr Anil Kapoor' In New American Medical Drama Series https://t.co/laVqspdiHM
अनिल ने अपने ट्वीट में अनुपम खेर से रॉयल्टी मांगी है। जब अनिल को अनुपम के रोल के बारे में भनक लगी तो उन्होंने लिखा कि मेरा नाम डॉ. अनिल कपूर इस्तेमाल करने पर रॉयल्टी चाहता हूं, या फिर लीगल नोटिस का इंतजार कीजिए। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर अनिल कपूर ट्रोल होना शुरू हो गए।
Want royalty for using my name @AnupamPKher or wait for a Legal notice .. https://t.co/H9oJ0Qspb4
हालांकि, यह तय नहीं है कि वे सिर्फ मजाक कर रहे हैं या इस बात लेकर गंभीर हैं। लेकिन यूजर्स के सवाल पढ़ने के बाद अनिल का सिर जरूर चकरा जाएगा। बता दें कि एक यूजर्स ने लिखा है कि आप डॉ. अनिल नहीं बल्कि प्रोफेशनल झूठे हैं।
You are not a doctor. You are are a professional lier
एक ने लिखा कि दुनिया में आप अकेले अनिल कपूर नहीं हैं, गर्व महसूस करो। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि क्या आपने ये नाम पैटेंट कराया है, आपसे पहले भी कई अनिल कपूर हुए, क्या आपने उन्हें रॉयल्टी दी। एक ने तो हद ही कर दी और पूछा कि आपको डॉरेक्टरेट की उपाधि कब मिली।
You aren’t the only Anil Kapoor in this world. You should be honoured and not running after the money!!!