भारत में कोरोना वायरस का कहर कम होने के नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों के अलावा अब तक कई फिल्मी सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। इतना ही नहीं उन्हें आईसीयू तक में भर्ती होने पड़ा है। हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम और पलटन में अभिनय कर चुके हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हर्षवर्धन राणे, चार दिनों तक आईसीयू में होना पड़ा भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो हफ्ते पहले हर्षवर्धन राणे को काफी तेज सिर दर्द और बुखार हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद के कोविड-19 की जांच करवाने का फैसला किया, जिसमें हर्षवर्धन राणे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। साथ ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक हर्षवर्धन राण को चार दिनों तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैं चार दिनों तक आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। मैं आपको बताऊं, मैं अभी बहुत कमजोर महसूस कर रहा हूं। इस परेशानी की शुरुआत एक दिन बहुत ज्यादा सिर दर्द से हुई। इसके बाद मुझे हल्का बुखार आया।'
हर्षवर्धन राणे ने आगे कहा, 'जब चार दिनों तक सिर का दर्द कम नहीं हुआ, तो मैं अस्पताल गया, जहां पर डॉक्टर ने इसे वायरल फीवर बात दिया। हालांकि बाद में उन्होंने जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई'। आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे ने साल 2016 में फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में कदम रखा है। बात करें कोरोना वायरस की तो भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है। संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम रही जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है।
पढ़ें: ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार हुईं टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान, एनसीबी ने पकड़ा रंगे हाथों

कमेंट
कमेंट X