साल 2020 बॉलीवुड के लिए लगातार दुखद खबरें लेकर आ रहा है। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हुआ है। इसके महज पांच दिन बाद ही अभिनेता जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जगदीप के निधन से बॉलीवुड गलियारा शोक में डूबा हुआ है।
अभिनेता जगदीप का मुंबई में निधन और पूजा भट्ट पर कंगना रनौत का पलटवार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा में गुरु दत्त बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने फिल्म निर्माण से लेकर निर्देशन, कोरियोग्राफी और एक्टिंग तक में अपना लोहा मनवाया। गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई 1925 को बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरु दत्त का जन्म बेहद गरीबी और तकलीफों में बीता था। तो वहीं गुरुदत्त का अंत भी काफी दुखद हुआ था। उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशनुमा बीत रही थी।
गुरु दत्त की शादीशुदा जिंदगी के बीच आ गई थी ये अभिनेत्री, ढाई साल की बेटी से मिलने की इच्छा रह गई अधूरी...
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान का जाना बॉलीवुड के लिए अपूर्णीय क्षति है। इरफान के निधन के बाद से ही उनके बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता के बारे में कई बातें साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में इंडस्ट्री में चल रही नेपोटिज्म की बहस के बाद बाबिल ने एक और पावरफुल नोट साझा किया है। जिसके जरिए बाबिल ने बताया है कि इंडस्ट्री में उनके पिता किससे हार गए थे।
इरफान खान के बेटे बाबिल ने बताई भारतीय सिनेमा की सच्चाई, बताया इस एक चीज से हार गए थे पिता
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान और खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के अनुसार इन दोनों की फिल्में 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'सूर्यवंशी' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी।
नहीं शुरू हो रही सलमान की इस फिल्म की शूटिंग, करण जौहर की सूर्यवंशी को लेकर भी जारी संशय
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस तेज हो गई है। इस बहस में हर कोई आगे आकर अपनी बात रख रहा है। इंडस्ट्री में ही दो फाड़ नजर आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के कई दिग्गज एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं।ऐसे में अब पूजा भट्ट और कंगना रनौत मैदान में एक दूसरे के सामने आ गईं हैं।
कंगना रनौत ने किया पूजा भट्ट पर पलटवार, कहा- 'मुझे पागल कहकर अपमानित किया...'