{"_id":"5c5e732cbdec22297827ae4d","slug":"actor-kartik-aaryan-speak-over-oh-his-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक आर्यन ने दिया ऐसा बयान, टूट सकता है सारा और अनन्या का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक आर्यन ने दिया ऐसा बयान, टूट सकता है सारा और अनन्या का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के दोनों में हाथों में लड्डू हैं। एक तरफ जहां उनके पास कई फिल्में हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई हसिनाएं उनके पीछे पड़ी हैं। सारा अली खान खुलेआम उन्हें डेट पर ले जाने की बात कह चुकी हैं लेकिन कार्तिक इन दिनों अनन्या पांडे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किए जा रहे हैं। हाल में कार्तिक आर्यन से उनके 'वैलेनटाइंस डे' प्लान के बारे में पूछा गया, इस पर कार्तिक ने जो जवाब दिया उसे सुनकर शायद सारा और अनन्या का दिल टूट जाएगा।
2 of 6
kartik aaryan
एक्जिबिट पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत की। 'वैलेनटाइंस डे' को लेकर पूछे गए सवाल पर कार्तिक ने उस दिन के प्लान के बार में बताया। उन्होंने कहा, "मैं 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहा हूंगा और लुका छुपी के प्रचार में व्यस्त रहूंगा। ईमानदारी से कहूं तो फिलहाल मेरा समर्पित रिश्ता मेरे काम और प्रशंसकों से है। मेरे जीवन में इस समय कोई भी नहीं है। मैं खुश हूं और आनंद ले रहा हूं।'
3 of 6
kartik aaryan
बीते दिनों कार्तिक ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था, 'इन दिनों मैं अपने काम की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। मेरा मानना है कि रिलेशनशिप में रहने के लिए काफी वक्त की जरूरत होती है, लेकिन मैं अपनी रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाता हूं तो मुझे इस बात का अफसोस होता है। मैं दूसरे के साथ ऐसा नहीं करना चाहता, इसलिए मैं अभी सिर्फ अपने काम को लेकर ही कमिटेड हूं। अगर मैं किसी प्रोड्यूसर या एक्ट्रेस के साथ मीटिंग के लिए जाता हूं तो इसे मेरे रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जाने लगता है। लोगों को इस बारे में लिखने में मजा आता है। मैं कितना किसी को रोक लूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले कार्तिक और अनन्या एक साथ एक होटल के बाहर स्पॉट किए गए थे । इस दौरान वहां मौजूद मीडिया ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की तो कार्तिक अपना चेहरा छिपाते नजर आए। उस वक्त गाड़ी की बैक सीट में मौजूद अनन्या पांडे मुस्कुराते नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Sara Ali Khan
- फोटो : Instagram
कार्तिक ने इटरव्यू में सारा को लेकर कहा था - 'बतौर कलाकार मुझे सारा का काम बहुत पसंद है। मैंने उनकी फिल्म देखीं, उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। सारा में खास बात यह है कि उनके मन में जो बात होती है वह सबके सामने बोल देती हैं छिपाती नहीं है। इससे पता चलता है कि उनका दिल कितना साफ है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।