फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu Birthday: बेहद लग्जीरियस है महेश बाबू की वैनिटी वैन, यहां देखें INSIDE तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2020 08:03 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 09 Aug 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
Actor Mahesh Babu Birthday Special See His vanity van Inside Photos
वैनिटी वैन - फोटो : Twitter

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को अपना मनाते हैं। महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से हों लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने सिनेमा में खुद की अलग पहचान बनाई है। महेश बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर नाम है। उनके चाहने वाले ना केवल साउथ में बल्कि पूरे विश्व में हैं। महेश बाबू साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही नहीं उनके पास अपनी लग्जीरियस वैनिटी वैन भी है। आइए आपको बताते हैं उनकी वैनिटी से जुड़ी खास बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।

Actor Mahesh Babu Birthday Special See His vanity van Inside Photos
वैनिटी वैन - फोटो : Twitter

महेश बाबू के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग 6.02 करोड़ रुपये है। 2013 में आई फिल्म 'सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु' के दौरान ही उन्होंने ये वैन खरीदी थी। ये वो जगह है, जहां महेश बाबू अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं। शूटिंग के वक्त महेश बाबू को इसी जगह पर सबसे ज्यादा सुकून मिलता है।

Actor Mahesh Babu Birthday Special See His vanity van Inside Photos
वैनिटी वैन - फोटो : social media

महेश बाबू की इस वैनिटी वैन में दो बेडरूम हैं। तस्वीर में दिख रहा ये महेश का पर्सनल बेडरूम है। वहीं इसमें लगा टीवी सेट भी सामान्य नहीं है। ये सैटेलाइट टेलीविजन है जिसके जरिए कहीं भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है और यहां किसी भी देश के चैनल्स देखे जा सकते हैं। महेश बाबू की विशेष डिमांड पर ये टेलीविजन लगाया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Mahesh Babu Birthday Special See His vanity van Inside Photos
वैनिटी वैन - फोटो : social media

बीबीसी की खबर के मुताबिक ये महेश बाबू की वैनिटी वैन का दूसरा कमरा है। इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीर में आप महेश बाबू की मेकअप चेयर भी देख सकते हैं। वैनिटी वैन के इस हिस्से को उनका चलता फिरता ग्रीन रूम कह सकते हैं।

विज्ञापन
Actor Mahesh Babu Birthday Special See His vanity van Inside Photos
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : social media

महेश बाबू ने अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइनर को निर्देश देकर इसे तैयार कराया है। वैनिटी वैन को 'कारवां' भी कहा जाता है। बता दें महेश बाबू की वैनिटी वैन में उनके बेटे के साथ उनकी तस्वीर भी लगी है।

पढ़ें: पहली ही मुलाकात में इस बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे महेश बाबू, ऐसे रचाई थी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed