{"_id":"5ac33e5a4f1c1bd9618b53f4","slug":"actor-nakul-kapoor-is-no-more-in-bollywood-and-now-a-yoga-teacher-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक फिल्म करके दोबारा नजर नहीं आया यह एक्टर, आज चलाता है यहां इंस्टीट्यूट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक फिल्म करके दोबारा नजर नहीं आया यह एक्टर, आज चलाता है यहां इंस्टीट्यूट
Wed, 04 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nakul kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी एक्टर रहे हैं जो एक या दो फिल्मों में नजर आने के बाद दोबारा नहीं देखे गए। कुछ एक्टर फ्लॉप हो गए तो किसी को दोबारा फिल्म ही नहीं मिली। फिल्मी दुनिया का एक ऐसा ही एक्टर है जो एक ही फिल्म करने के बाद फिर किसी फिल्म में नजर नहीं आया। हालांकि अपनी हैंडसमनेस से यह एक्टर लड़कियों के दिलों पर राज करता था लेकिन अब लोग इसे भुला चुके हैं।
2 of 5
nakul kapoor
बता दें कि बॉलीवुड में साल 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' का यह एक्टर अब सबकी नजरों से उतर चुका है। यहां तक कि कई बॉलीवुड के चाहनेवालों को इस एक्टर की शक्ल भी याद नहीं है। यहां बात कर रहे हैं एक्टर नकुल कपूर की।
3 of 5
nakul kapoor
नकुल साल 2002 में एक ही फिल्म तुमसे अच्छा कौन है करने के बाद फिर कभी नजर नहीं आए। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आरती छाबरिया और किम शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म अच्छी चली थी लेकिन नकुल अपनी पहचान नहीं बना पाए। वहीं, इस फिल्म के बाद नकुल को फिल्मी पर्दे पर कभी दोबारा नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nakul kapoor
बता दें कि फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से पहले 1998 में नकुल एक प्राइवेट एलबम 'हो गई है मोहब्बत तुमसे' में नजर आए थे। यही वो एलबम थी जिसके दम पर नकुल को फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
nakul kapoor
अगर नकुल के आज के जीवन की बात करें तो वह कनाडा में एक योगा टीचर हैं और डिवाइन लाइट नाम का योगा इंस्टीट्यूट चलाते हैं। बता दें कि एक समय में उनकी मौत की खबर की अफवाह भी फैली थी। इस झूठी खबर के बाद उन्होंने मीडिया में आकर खुद के सही सलामत होने की खबर दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।