{"_id":"5aa8b2454f1c1bbe758b55a0","slug":"actor-narendra-jha-passes-away-at-the-age-of-55","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में फिर शोक की लहर, नहीं रहे 'काबिल' एक्टर नरेन्द्र झा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में फिर शोक की लहर, नहीं रहे 'काबिल' एक्टर नरेन्द्र झा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
narendra jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 बॉलीवुड के लिए गमों का सैलाब लेकर आया है। पहले श्री देवी फिर शम्मी आंटी जैसे स्टार्स दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और आज की सुबह बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। नरेंद्र झा टीवी और फिल्मों में जाना-पहचाना नाम है। आज सुबह 5 बजे एक्टर नरेन्द्र झा का निधन हो गया।
Narendra Jha
मधुबनी जिले से रिश्ता रखने वाले नरेंद्र झा का निधन चौंकाने वाला है। वह 55 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से की वजह से हुआ है। यह उनका तीसरा हार्ट अटैक था।
Narendra Jha
परिवार से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह 5 बजे हुई। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी। नरेंद्र झा रितिक रोशन की 'काबिल' और शाहरुख खान की 'रईस' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु आदि भाषाओं में भी फिल्में की हैं।
Actor Narendra Jha passes away at the age of 55, after a cardiac arrest, early this morning. pic.twitter.com/FdDuTLSTJa
— ANI (@ANI) March 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
narendra jha
नरेंद्र के आकस्मिक निधन से उनके परिजन समेत उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। नरेंद्र ने सेंसर बोर्ड की पूर्व सीईओ पंकजा ठाकुर से 2015 में शादी की थी।