फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड पर भारी 20 दिन, रोजाना मिलती रहीं बुरी खबरें और श्रीदेवी समेत 3 नगीने खोए

Wed, 14 Mar 2018 02:36 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
last 20 days in bollywood with shocked news of sridevi death and amitabh bachchan fall sick
Sridevi

कहते हैं जब समय खराब चलता है तो वह सबको अपनी चपेट में ले लेता है। इस समय कुछ ऐसा ही खराब वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री का चल रहा है। पिछले 20 दिनों में बॉलीवुड से ऐसी कई खबरें आई हैं जिसने लोगों को सदमा पडुंचा दिया है। फैंस ये सोच ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर ये सब कुछ दिनों के अंदर कैसे हो गया। आपको बता दें कि सबसे पहले बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद फिल्मों में मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शम्मी भी दुनिया को अलविदा कह गईं और अब टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर नरेंद्र झा की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले सप्ताह ही मशहूर एक्टर इरफान खान की बीमारी की खबर सामने आई थी और बीते मंगलवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भी शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। आइए आपको बताते हैं आखिर कैसे और क्यों बॉलीवुड पर भारी रहे 20 दिन....

last 20 days in bollywood with shocked news of sridevi death and amitabh bachchan fall sick
Sridevi

श्रीदेवी
गत 24 फरवरी 2018 को एक्ट्रेस श्रीदेवी के बाथटब में डूबकर हुई मौत से अभी भी पूरा देश सदमे में है। लोग ये सोच ही नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार ऐसा हो कैसे गया। आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हुआ था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। 24 साल पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को एक ऐसा सरप्राइज दिया था जिससे दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी और अब ठीक इतने साल बाद एक बार फिर एक ऐसा ही सरप्राइज बोनी कपूर और श्रीदेवी की जिंदगी को दर्दनाक तरीके से हमेशा के लिए बदल के चला गया।

last 20 days in bollywood with shocked news of sridevi death and amitabh bachchan fall sick
शम्मी आंटी - फोटो : self

शम्मी
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी का 6 मार्च 2018 को निधन हो गया था। शम्मी 87 साल की थीं। शम्मी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन', 'शिरिन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देख भाई देख' में भी उनका अहम रोल था। आपको बता दें कि शम्मी ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता था। साल 1949 से 1969 में वह फिल्मों में काफी सक्रिय रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
last 20 days in bollywood with shocked news of sridevi death and amitabh bachchan fall sick
narendra jha

नरेन्द्र झा
साल 2018 बॉलीवुड के लिए गमों का सैलाब लेकर आया है। 14 मार्च की सुबह बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा दुनिया को अलविदा कह गए। वह टीवी और फिल्मों के जाने मानें कलाकार थे। 14 मार्च की सुबह 5 बजे एक्टर नरेन्द्र झा का निधन हो गया। मधुबनी जिले से रिश्ता रखने वाले नरेन्द्र झा का निधन चौंकाने वाला है। वह 55 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। यह उनका तीसरा हार्ट अटैक था।

विज्ञापन
last 20 days in bollywood with shocked news of sridevi death and amitabh bachchan fall sick
IRRFAN

इरफान खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान ने खुद ट्विटर पर अपने एक गंभीर बीमारी की चपेट में आने की खबर दी थी। 51 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वह एक 'दुर्लभ बीमारी' से पीड़ित हैं। इरफान ने लिखा था कि हफ्तेभर में उनके पास इस बीमारी के संबंध में जांच रिपोर्ट आ जाएगी और उसके बाद ही वह जानकारी साझा करेंगे। इस खबर के फैलने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना शुरू कर दी थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed