फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति से अवॉर्ड न मिलने पर बोले पंकज त्रिपाठी, 'देने वाले से ज्यादा मेरे लिए सम्मान महत्वपूर्ण'

Sat, 05 May 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Actor Pankaj tripathi on national film awards
अवॉर्ड लेते हुए पंकज त्रिपाठी
बीते दिनों दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सीमित उपस्थिति के कारण 50 से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं ने समारोह का बहिष्कार किया।


 
Actor Pankaj tripathi on national film awards
pankaj tripathi
फिल्म 'न्यूटन' में असिस्टेंट कमांडेंट आत्मा सिंह का किरदार निभाने वाले बिहार के एक्टर पंकज त्रिपाठी को उनकी एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। हालांकि उन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथ से नहीं बल्कि सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के हाथ से मिला।
 
Actor Pankaj tripathi on national film awards
Pankaj Tripathi
NDTV को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने इस समारोह से जुड़ी कई बातें शेयर की। जब उनसे पूछा गया कि राष्ट्रपति के हाथों ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ ना मिलने पर आपको कैसा लगा? इसके जवाब में पंकज त्रिपाठी ने कहा, मेरे लिए सम्मान अहम है। चाहे इसे राष्ट्रपति दें या मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Pankaj tripathi on national film awards
Pankaj Tripathi
जब उनसे पूछा गया कि आपको कब पता लगा कि ये सम्मान राष्ट्रपति के हाथ से नहीं बल्कि सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के हाथ से मिलेगा। इस पर पंकज त्रिपाठी ने मजाकिया लहजे में कहा, हम तो दूल्हा बनकर आ गए थे, कन्यादान कोई भी कर देता। यहां पुरस्कार मायने रखता है।
विज्ञापन
Actor Pankaj tripathi on national film awards
Pankaj tripathi
बिहार के बरौली में जन्में और संजीदा अभिनय के लिए मशहूर पंकज त्रिपाठी 'बरेली की बर्फी', 'निल बटे सन्नाटा' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed