कन्नड फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेता का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हुआ। पुनीत महज 47 साल के थे और हैरानी की बात ये है कि, जब वह जिम में वर्कआउट कर रह थे, उस वक्त ही उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब पुनीत के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना दुख जाहिर किया है।
Puneeth Rajkumar: अभिनेता के निधन पर पीएम मोदी और सीएम बोम्मई ने जताया दुख, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर के साथ पीएम मोदी ने एक भावुक नोट लिखकर अभिनेता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।’
कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी अभिनेता पुनीत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम बसवराज ने दिवंगत अभिनेता संग एक तस्वीर शेयर की, जो किसी इवेंट की लग रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक नोट लिखा। साथ ही अभिनेता के निधन को एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान बताया, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है।
Shocked and deeply saddened as Karnataka's most loved superstar #PuneetRajkumar is no longer with us.
A huge personal loss and one that's difficult to come to terms with.
Praying the almighty gives the Rajkumar family and fans the strength to bear this loss.#OmShanti pic.twitter.com/QpF63vKvIO
सीएम बसवराज बोम्मई ने लिखा, ‘स्तब्ध और गहरा दुखी हूं। कर्नाटक के सबसे चहेते सुपरस्टार #PuneetRajkumar अब हमारे बीच नहीं रहे। एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। सर्वशक्तिमान प्रार्थना राजकुमार परिवार और प्रशंसकों के साथ, ताकि उन्हें इस नुकसान को सहन करने की शक्ति मिले।’
पुनीत राजकुमार कन्नड फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, अभिनेता के निधन के बाद कर्नाटक की सरकार ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। इतना ही नहीं, राज्य में सभी थिएटरों को भी बंद कर दिया गया है।