फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Probe: पुनीत राजकुमार के निधन से फैंस सदमे में, दायर की जांच की याचिका

Sat, 06 Nov 2021 06:00 PM IST
पंकज शुक्ल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पंकज शुक्ल Updated Sat, 06 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Actor Puneeth Rajkumar's Fan files petition for investigation death probe
Puneeth Rajkumar - फोटो : twitter

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन को अब काफी दिन बीत चुके हैं पर उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। अभिनेता की अचानक मौत उनके फैंस के लिए किसी शॉक से कम नही है और यही वजह है कि उनके 10 से ज्यादा फैंस खुदकुशी कर चुके हैं। अब पुनीत के एक फैन ने पुलिस स्टेशन में पिटिशन फाइल करवाकर जांच की मांग की है।

Actor Puneeth Rajkumar's Fan files petition for investigation death probe
पुनीत राजकुमार - फोटो : social media

अरुण नाम के एक फैन ने उनकी मौत की जांच करने के लिए याचिका दायर कर दी है। दायर याचिका के अनुसार, फैन ने अभिनेता की मौत को साजिश करार देते हुए पुलिस से जांच करने की सिफारिश की है। उसने अपनी याचिका में बताया है कि एक्टर बिल्कुल स्वस्थ थे और जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। पुलिस ने अरुण की याचिका को स्वीकार कर लिया है और जांच का आश्वासन दिया है। 

Actor Puneeth Rajkumar's Fan files petition for investigation death probe
सुशांत सिंह राजपूत- पुनीत राजकुमार - फोटो : social media

पुनीत के मौत की खबर से फैंस इतने विचलित हो गए हैं कि उनकी तरह ही आंख- कान दान करने का संकल्प उठा लिया है। दरअसल एक्टर की मौत के बाद उनकी आंखे दान कर दी गई थीं। ऐसे में उनके चाहने वाले भी एक्टर के इस आखिरी काम को सराहनीय मानते हुए आंखें दान करने के लिए बेंगलुरु शहर के नारायण नेत्रालय अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 200 फैंस पहले ही अपना नाम रजिस्टर करवा चुके हैं। 

किसी स्टार के लिए फैंस का ये प्यार और जुनून किसी सम्मान से कम नहीं है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी हस्ती के लिए उसके फैंस जांच की गुहार लगा रहें हैं। अगर आपको याद हो तो बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद उनके फैंस भी जांच की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Puneeth Rajkumar's Fan files petition for investigation death probe
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 46 वर्षीय पुनीत का निधन 29 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।अभिनेता का निधन उस वक्त हुआ, जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। लोग उन्हें प्यार से ‘अप्पू’ बुलाते थे। अभिनेता के निधन के बाद तमाम स्टार्स से लेकर फैंस तक, उनके चले जाने से भावुक हैं। उनकी मृत्यु के बाद पूरे कर्नाटक राज्य में बंद की घोषणा कर दी गई थी। कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई थी। 

विज्ञापन
Actor Puneeth Rajkumar's Fan files petition for investigation death probe
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता चलें कि पुनीत राजकुार फिलहाल 'जेम्स' की शूटिंग कर रहे थे और आगे 'द्वित्व' भी करनेे वाले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 'अंजनीपुत्र', ‘राजकुमार'  जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed