फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: आर माधवन ने शेयर किया 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कहा-'यह अविश्वसनीय है'

Thu, 17 Mar 2022 04:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
actor R Madhavan shares box office collection of 'The Kashmir Files says  it  is unbelievable
द कश्मीर फाइल्स, - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को इस समय चारों तरफ से सराहना मिल रही है। देशभर के दर्शकों से लेकर सेलेब्स भी इस फिल्म और विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स को प्रशंसकों के साथ आलोचकों से भी अच्छी समीक्षा मिली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा कलेक्शन कर रही है और ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। बॉलीवुड सेलेब्स तक दर्शकों से इसे देखने की गुजारिश कर रहे हैं। इन तारीफों के क्रम में अभिनेता आर माधवन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर पोस्ट की है और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।

 
actor R Madhavan shares box office collection of 'The Kashmir Files says  it  is unbelievable
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन ने शेयर किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
आर माधवन ने अपने ट्विटर से पोस्ट करते हुए फिल्म को अविश्वसनीय बताया और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें विवेक अग्निहोत्री पर गर्व के साथ ईर्ष्या भी है। आर माधवन ने एक ट्वीट को कोट करते हुए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। उन्होंने लिखा, , "यह अविश्वसनीय और अभूतपूर्व है .. बहुत ईर्ष्यालु और साथ ही टीम 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए बहुत गर्व और खुशी।"

actor R Madhavan shares box office collection of 'The Kashmir Files says  it  is unbelievable
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को चारों तरफ से सराहना तो मिल ही रही है, इसके साथ ही कई राज्यों  की सरकारें भी इस फिल्म को बढ़ावा देने के इसे टैक्स फ्री कर चुकी हैं। अब तक इस फिल्म को हरियाणा, कर्नाटक, गोवा, मध्यप्रदेश समेत छह राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor R Madhavan shares box office collection of 'The Kashmir Files says  it  is unbelievable
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कश्मीरी पंडितों की कहानी पर बनी है द कश्मीर फाइल्स-
द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म और अपने ही घर को छोड़कर पलायन होने की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म का एक-एक दृश्य दर्शक महसूस कर रहे हैं और फिल्म को देखने के बाद बेहद भावुक हो जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed