आज 17 मार्च को कन्नड़ के पावर स्टार पुनीत राजकुमार की पहली बर्थ एनीवर्सरी है। लाखों दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार ने साल 2021 में अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। यह खबर सिनेमा और उनके प्रशंसकों के लिए स्तब्ध कर देने वाली थी। आज जन्मदिन पर आखिरी फिल्म जेम्स को भी रिलीज कर दिया गया है। जाहिर तौर पर उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों के लिए यह भावुक कर देने वाला क्षण हैं। उन्हें गए हुए तकरीबन पांच महीनों का समय हो चुका है लेकिन फैंस के दिलों में यादें अभी भी ताजा हैं। पुनीत राजकुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उनके साथ की यादों को साझा किया है और दिल छू लेने वाले नोट्स लिखे हैं।
Puneeth Rajkumar Birth Anniversary: पुनीत कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म जेम्स, पावर स्टार को याद कर भावुक हुए सेलेब्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म, जेम्स को आज उनकी पहली जयंती के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के लिए सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था। फिल्म जेम्स में उनके साथ काम करने वाले सरथकुमार पुनीत राजकुमार को याद कर काफी भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
सरथकुमार ने पुनीत को याद करते हुए बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से बेहद ही मार्मिक नोट लिखा है। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी और पुनीत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कल अप्पूवारु का जन्मदिन और जेम्स की रिलीज है, मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं और मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है, मैं भ्रमित हूं कि जेम्स की रिलीज पर खुश हूं या दुखी' क्योंकि वह स्वर्ग में हैं।
Tomorrow is the birthday of Appuavaru and the release of James. I have no words and my mind is paralyzed for thoughts and I am confused to be happy for the release or feel sad because he is in the heavenly abode. pic.twitter.com/Tdm5GxLv4a
सरथकुमार ने आगे लिखा, "अप्पू मुझे आपकी याद आती है और आपके नाम का जिक्र ही मेरी आंखों में आंसू ला देता है, मैं शब्दों के लिए घुट जाता हूं। उदासी और अवसाद मेरे ऊपर हावी हो जाते हैं। मैंने अतीत में बहुत से प्रिय और करीबी खो दिए हैं लेकिन मेरी यह भावना अकथनीय है...इसके अलावा उन्होंने लिखा,मुझे तुम्हारी याद आती है और मैं हमेशा रहूंगा, तुम मेरे विचारों और यादों में हमेशा जीवित रहोगे। मुझे राजकुमार में और अब जेम्स में साथ काम करने का अवसर मिला है। आपकी उपस्थिति हमेशा चुंबकीय रही है, जेम्स के सेट पर घर से खाना लाने की यादें।
Dear Puneeth,
— Mohanlal (@Mohanlal) March 16, 2022
I'm sure your film #James is going to be a great one. It will have a special place in all our hearts. We miss you...#PuneethRajkumar pic.twitter.com/n1B3B8UwKk