{"_id":"623302e9ca969602b7725489","slug":"malayalam-actress-assault-case-accused-actor-dileep-plea-dismiss-by-kerala-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप की बढ़ीं मुश्किलें, केरल हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाने की याचिका से किया इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप की बढ़ीं मुश्किलें, केरल हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाने की याचिका से किया इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 17 Mar 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यौन उत्पीड़न के मामले में अभिनेता दिलीप की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। केरल हाईकोर्ट ने 2017 के मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में जांच पर रोक लगाने से इनकार किया है। कोर्ट ने याचिका पर अंतिम सुनावाई की तिथि भी 28 मार्च तय कर दी है।
2 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : social media
दरअसल, अभिनेता दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगा हैं। अभिनेता न एफआईआर रद्द कराने की मांग को लेकर केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाया था। अब इसी याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
3 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : social media
आपको बता दें कि यह 17 फरवरी 2017 की घटना है, जब अभिनेत्री शूटिंग के बाद अपने घर जाने के लिए अपनी कार मैं बैठी तो कुछ लोगों ने अभिनेत्री को कार में बंधक बनाकर अगवा कर लिया। चार लोगों ने करीब दो घंटे तक उनका यौन उत्पीड़न किया था। किसी तरह अभिनेत्री उनसे अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई। उस वक्त केरल पुलिस ने जांच के दौरान दस में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपियों को बाद में जमानत मिल गई थी। वहीं, पूरे मामले के साजिशकर्ता अभिनेता दिलीप को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि मैं अब अपने सम्मान के लिए लड़ूंगी। अभी तक मैं खुद ही जिम्मेदार मान रही थी और जब भी इस बारे में सोचती थी तो मेरा दम घुटता था। 2020 में मैं 15 बार कोर्टरूम में मौजूद रहीं। मुझे हर बार खुद को बेकसूर साबित करना पड़ता था, लेकिन अब मैं न्याय मिलने तक लड़ती रहूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।