फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'कश्मीर फाइल्स' ने बड़े बजट की फिल्मों को मैदान छोड़ने पर किया मजबूर, 'राधे श्याम' और 'गंगूबाई' का कलेक्शन महज इतना

Thu, 17 Mar 2022 02:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Mar 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Radhe Shyam, Alia bhatt Gangubai kathiawadi Vs The Kashmir Files Movie Budget And Box Office Collection till now
Radhe Shyam, Kashmir Files, Gangubai kathiawadi - फोटो : सोशल मीडिया

14 करोड़ के बजट में बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अच्छी-अच्छी फिल्मों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। द कश्मीर फाइल्स के साथ सिनेमाघरों में 350 करोड़ के बजट में बनी प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम रिलीज हुई थी लेकिन अब यह केवल साउथ के सिनेमाघरों में ही सिमटकर रह गई है। इसका असर राधे श्याम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा है।

Prabhas Radhe Shyam, Alia bhatt Gangubai kathiawadi Vs The Kashmir Files Movie Budget And Box Office Collection till now
राधे श्याम ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

राधे श्याम को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड पांच दिनों में 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। राधे श्याम 11 मार्च को पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई थी। हिंदी वर्जन में फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। 

Prabhas Radhe Shyam, Alia bhatt Gangubai kathiawadi Vs The Kashmir Files Movie Budget And Box Office Collection till now
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

यदि राज्य में फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो राधे श्याम के पांच दिनों में तेलुगू वर्जन ने 79.01 करोड़ रुपये, छह दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 18.51 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 0.07 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Radhe Shyam, Alia bhatt Gangubai kathiawadi Vs The Kashmir Files Movie Budget And Box Office Collection till now
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta

वहीं द कश्मीर फाइल्स ने आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को भी जमकर टक्कर दी है। कश्मीर फाइल्स की रिलीज से पहले लोग थियेटर में 'गंगूबाई काठियावाड़ी'देखने जा रहे थे लेकिन अब इस फिल्म का कलेक्शन नाममात्र ही रह गया है। गंगूबाई को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। भारत में इस फिल्म ने केवल 120 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। गंगूबाई 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका बजट करीब 175 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Prabhas Radhe Shyam, Alia bhatt Gangubai kathiawadi Vs The Kashmir Files Movie Budget And Box Office Collection till now
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'कश्मीर फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने फिल्म में बहुत शानदार एक्टिंग की है। फिल्म ने छह दिन में 79.50 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। कुल मिलाकर, जनता को द कश्मीर फाइल्स अपनी हटके कहानी के लिए ज्यादा पसंद आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed