फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: करणी सेना ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया बड़ा बयान, कहा- "केवल विस्थापित लोगों की पीड़ा को भुनाने के लिए...."

Thu, 17 Mar 2022 02:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena Asked Vivek Agnihotri to donate 50 percent net profit from the movie for the welfare Kashmiri Pandits
करणी सेना ने द कश्मीर फाइल्स पर दिया बयान - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस वक्त चर्चाओं का विषय बनी हुई है। पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने वाली फिल्म ने पूरे देश में धमाल मचा दिया है। हर कोई फिल्म देखने के बाद अपने विचार और भावनाओं को प्रकट कर रहा है। ऐसे में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता और निर्देशक से छोटा आग्रह कर डाला है। 

Karni Sena Asked Vivek Agnihotri to donate 50 percent net profit from the movie for the welfare Kashmiri Pandits
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

करणी सेना ने आज ज़ी स्टूडियोज और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" से हाेने वाली कमाई का 50 फीसदी विस्थापित कश्मीरी पंडितों के कल्याण में लगाएं जाएं। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू कहते हैं, "अधिकांश राज्यों ने फिल्म को कर-मुक्त घोषित कर दिया है, ताकि आम आदमी इसे देख सके। निर्माता और निर्देशक को आगे आना चाहिए और फिल्म की कमाई का 50 फीसदी विस्थापित कश्मीरियों के कल्याण में लगाना चाहिए। 

Karni Sena Asked Vivek Agnihotri to donate 50 percent net profit from the movie for the welfare Kashmiri Pandits
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

अम्मू आगे कहते हैं कि "अगर निर्माता और निर्देशक विस्थापित कश्मीरियों के कल्याण में योगदान करने में विफल रहे, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने केवल विस्थापित लोगों की पीड़ा को भुनाने के लिए फिल्म का निर्माण किया था और उनके कल्याण के लिए कोई वास्तविक चिंता नहीं थी"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena Asked Vivek Agnihotri to donate 50 percent net profit from the movie for the welfare Kashmiri Pandits
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 79.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म आज यानी सांतवें दिन 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही बीजेपी सरकार वाले राज्यों ने फिल्म को कर मुक्त घोषित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed