{"_id":"6232e9584375d6073e0df7c6","slug":"sharmaji-namkeen-of-rishi-kapoor-last-film-trailer-out-and-released-on-31-march-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharmaji Namkeen Trailer: आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ में दिखा ऋषि कपूर का मजेदार अंदाज, हंसी के साथ नम हो जाएंगी आंखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharmaji Namkeen Trailer: आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ में दिखा ऋषि कपूर का मजेदार अंदाज, हंसी के साथ नम हो जाएंगी आंखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। दिवंगत अभिनेता की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें ऋषि कपूर ‘शर्मा जी’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में अभिनेता परेश रावल भी इसी किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें रिटायर्ड इंसान की कहानी को काफी मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।
2 of 5
शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram @faroutakhtar
3 मिनट और 34 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत सॉफ्ट म्यूजिक और ऋषि कपूर व परेश रावेल की दो तस्वीरों से होती है। इसके बाद ऋषि कपूर नजर आते हैं, जो रिटायर्ड होने के बाद काफी फ्री रहते हैं और इसी वजह से वह घर के अलग-अलग काम करने की कोशिश करते हैं। कभी वह छत पर चढ़कर टंकी साफ करते हैं, तो किचन में चले जाते है। इसी वजह घर के बाकी लोग उनसे काफी परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका बेटा उन्हें डांटता भी है।
3 of 5
शर्मा जी नमकीन ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
मजेदार बात ये है कि वह अपना टाइम काटने के लिए टीवी सीरियल तक देखने लगते हैं, लेकिन उससे भी वह बोर हो जाते हैं। इसके बाद ट्रेलर में परेश रावल दिखाई दे रहे हैं और वह अपने लिए जॉब सर्च करने निकलते हैं। इस ट्रेलर मे ऋषि कपूर और परेश रावल की एक्टिंग कमाल की है। दोनों ही अभिनेताओं ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। ट्रेलर में मौज-मस्ती के साथ इमोशनल सीन भी काफी अच्छे से दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषि कपूर, परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार एक किरदार में दो एक्टर्स
किसी फिल्म में ऐसा पहली बार हुआ है, जब फिल्म के एक किरदार को दो अभिनेताओं ने किया है। ऋषि कपूर इस किरदार के लिए परफेक्ट थे लेकिन उनके निधन के बाद इस फिल्म की शूटिंग के कई सीन बच गए थे। ऐसे में मेकर्स ने बचे हुए सीन्स को परेश रावल के साथ करने का फैसला किया। इसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है।
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला और अन्य लोगों के साथ ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ 31 मार्च 2022 को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा, जूही चावला, सुहैल नय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।