फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2 Trailer Out: टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर रिलीज, देखने को मिलेगा नवाजुद्दीन का अलग अंदाज

Thu, 17 Mar 2022 01:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 17 Mar 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Trailer of Tiger Shroff Heropanti 2 is out, Nawazuddin Siddiqui character will win your heart
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका ट्रेलर देखना चाहते थे। टाइगर श्रॉफ 2014 में आई हीरोपंती के बाद एक बार फिर फिल्म में हीरोपंती दिखाने को तैयार हैं। ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दकी का किरदार एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिया। वहीं, टाइगर कई एक्शन सीन करते दिखे, तो तारा के साथ उनका रोमांस भी दिखने को मिला।

Trailer of Tiger Shroff Heropanti 2 is out, Nawazuddin Siddiqui character will win your heart
टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दकी - फोटो : सोशल मीडिया

'हीरोपंती 2' साइबर क्राइम पर आधारित है, जिसमें टाइगर श्रॉफ यानी बबलू का मुकाबला नवाजुद्दीन सिद्दकी (लैला) से होगा। ट्रेलर की शुरुआत नवाजुद्दीन की दमदार एक्टिंग से होती। इसमें दिखाया गया है कि दुनिया में हो रहे साइबर क्राइम के पीछे लैला का हाथ है, जिसे रोकने के लिए बबलू को ढूंढना जरूरी है।

Trailer of Tiger Shroff Heropanti 2 is out, Nawazuddin Siddiqui character will win your heart
टाइगर श्रॉफ और तारा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं, फिल्म के डायलॉग भी काफी मजेदार हैं। नवाजुद्दीन जादूगर के रोल में टाइगर को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में तारा ज्यादा देर के लिए नहीं दिखी, लेकिन जितनी बार भी वह दिखाई दी उनका अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trailer of Tiger Shroff Heropanti 2 is out, Nawazuddin Siddiqui character will win your heart
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में तारा और टाइगर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि फिल्म के गाने भी धमाल मचाएंगे। तारा और टाइगर की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी दिख रही है। वहीं, ट्रेलर में बबलू और लैला के बीच फाइट उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। ट्रेलर में नवाज और टाइगर की डायलॉग डिलीवरी भी शानदार लग रही है। फिल्म के ट्रेलर को टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

विज्ञापन
Trailer of Tiger Shroff Heropanti 2 is out, Nawazuddin Siddiqui character will win your heart
हीरोपंती 2 और रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

'हीरोपंती 2' का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उसी दिन अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' भी रिलीज होगा। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed