बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। फिल्म होली पर यानि 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एकदम निराला है, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म की स्टारकास्ट जोर शोर से प्रमोशन करने में जुटी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, फिल्म में कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वासरी, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। आज हम आपको 'बच्चन पांडे' की स्टारकास्ट की नेट वर्थ बताने जा रहे हैं।
Bachchhan Paandey : एक फिल्म के अक्षय लेते हैं करोड़ों तो कृति भी नहीं पीछे, जानिए कितनी है स्टारकास्ट की नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। एक साल में अक्षय कुमार की तीन से चार फिल्में तो आती ही हैं। ऐसे में वह काफी कमाई कर लेते हैं। साल 2022 में अब तक अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2500 करोड़ रुपये है। वह कई ब्रांड को भी प्रमोट करते हैं और उनसे 1 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं, एक फिल्म के लिए अक्षय 25 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनकी संपत्ति 15 से 20 प्रतिशत तक हर साल बढ़ रही है। मुंबई के जुहू बीच के पास अक्षय आलीशान घर में रहते हैं। उनकी कई और रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है। इसके साथ वह कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं।
कृति सेनन
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कृति सेनन भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। कृति ने कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस साल अब तक कृति की कुल संपत्ति 32 करोड़ रुपये की है। वह इस समय की सबसे ज्यादा पैसा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। कृति अपनी हर फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये लेती हैं। 2016 में कृति ने अपना ब्रांड भी शुरू किया, जिसका नाम 'मिस टेकन' है। कृति कई ब्रांड को भी प्रमोट करती हैं और उसके लिए 30 से 35 लाख तक चार्ज करती हैं। हर साल कृति की संपत्ति 12 प्रतिशत बढ़ ही रही है।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन बॉलीवुड में 12 साल से काम कर रही हैं और उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जैकलीन के पास 75 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। जैकलीन एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, जैकलीन के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। जैकलीन का कपड़ों का ब्रांड 'जस्ट फ' भी है और श्रीलंका में वह एक होटल की मालकिन भी हैं। इसके साथ ही वह कई ब्रांड को भी प्रमोमट करती नजर आती हैं।
अरशद वारसी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अरशद वारसी 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अरशद वारसी महीने का 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके साथ ही वह एक फिल्म के लिए 2 से 3 चार करोड़ रुपये लेते हैं। वह कई शोज और ब्रांड से भी पैसा कमाते हैं और एक एंडोर्समेंट के लिए वह 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।