{"_id":"5b18df064f1c1ba66e8b6a0d","slug":"actor-rajkummar-rao-will-be-seen-opposite-nargis-fakhri-in-upcoming-film-5-weddings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" एक फिर शादी रचाने बड़े परदे पर उतरेंगे राजकुमार राव, दुल्हन बनने को तैयार हुईं नरगिस फाकरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक फिर शादी रचाने बड़े परदे पर उतरेंगे राजकुमार राव, दुल्हन बनने को तैयार हुईं नरगिस फाकरी
Thu, 07 Jun 2018 01:52 PM IST
मनोरंजन डेस्क
मनोरंजन डेस्क
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहन होगी तेरी और शादी में जरूर आना के बाद एक बार फिर राजकुमार राव क्या पर्दे पर शादी रचाएंगे? शादी की थीम वाली फिल्मों ने राजकुमार को लड़कियों में लोकप्रिय बनाया और वह अब इंडियन-अमेरिकन मेकर नम्रता सिंह गुजराल की 5 वेडिंग्स में नर्गिस फाखरी के अपोजिट नजर आएंगे।
2 of 4
फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। हाल में इसका ट्रेलर आया है। फिल्म भारतीय मूल की एक अमेरिकी पत्रकार (नर्गिस) की कहानी है, जिसे वहां पर एक वेबसाइट की गिरती रेटिंग्स को बढ़ाने के लिए भारत भेजा जाता है। उसे यहां पांच शादियों की रिपोर्टिंग का काम दिया गया है।
3 of 4
Rajkumar Rao
वह भारत आकर इन शादियों को कवर करती है और यहां उसको गाइड करने और सुरक्षा देने का जिम्मा पुलिस अफसर बने राजकुमार को दिया जाता है। शादियों को कवर करती हुई इस पत्रकार की दिलचस्पी शादियों के बाद घरों में जाकर नाचने वाले किन्नरों की जिंदगी में हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वह उनकी जिंदगी पर रिपोर्ट बनाने लगती है और इस पर पुलिस अफसर से उसका टकराव शुरू होता है। इस टकराव के बीच दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। भारतीय शादियों की परंपराओं की अमेरिकी नजरिये से पड़ताल करने वाली फिल्म में ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित कैंडी क्लार्क और गोल्डन ग्लोब की दौड़ में शामिल रह चुकीं बो डेरेक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।