फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन और पत्थर फेंकने वालों को सलमान ने लगाई फटकार, पांच खबरें

Thu, 16 Apr 2020 05:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Apr 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Actor Ranjit Chowdhry Dies and Salman Khan Lashed Out At The Stone Throwers entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। उनकी बहन रैल पद्मसी ने रंजीत के निधन की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। करीब 40 फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके रंजीत चौधरी को लोग मिसीसिपी मसाला और कामसूत्र में उनके किरदारों से भी याद करते हैं।



मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का 64 साल की उम्र में निधन, आखिरी बार फिल्म कांटे में आए थे नजर

 

Actor Ranjit Chowdhry Dies and Salman Khan Lashed Out At The Stone Throwers entertainment news
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

लॉकडाउन 2.0 के शुरू होने के पहले ही दिन मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री के सहायक कलाकारों की मदद के लिए आगे आकर लोगों के दिल खुश कर दिए हैं। बहुत ही गुपचुप तरीके से की गई इस मदद को लेकर ऋतिक ने किसी तरह का बयान जारी करने से भी अपने स्टाफ को मना किया है। लेकिन, फिल्म कलाकारों की संस्था सिनटा के महासचिव सुशांत सिंह ने इस सहायता के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

अमर उजाला का असर: मुंबई में सहायक कलाकारों को मदद मिलनी शुरू, ऋतिक रोशन के साथ आने से उत्साह दूना

 

Actor Ranjit Chowdhry Dies and Salman Khan Lashed Out At The Stone Throwers entertainment news
Divyanka Tripathi - फोटो : social media

टीवी शो 'ये है मोहब्ब्तें' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हैरान कर देना का किस्सा बताया है। इंस्टाग्राम चैट में दिव्यांका ने एक घटना के बारे में बात की है जब उन्हें किसी शख्स ने गलत ढंग से छूने की कोशिश की थी लेकिन उस शख्स को दिव्यांका ने करारा जवाब भी दिया था।

थियेटर के बाहर दिव्यांका त्रिपाठी संग एक शख्स ने की थी गंदी हरकत, अभिनेत्री ने सरेआम जड़ा था थप्पड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ranjit Chowdhry Dies and Salman Khan Lashed Out At The Stone Throwers entertainment news
smriti irani - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। आम आदमी हो, राजनेता हो या फिर स्टार्स सब अपनी तरफ ले लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।


Lockdown: स्मृति ईरानी ने फैंस से इस अंदाज में की अपील, कहा- 'क्योंकि सास भी बहुत स्मार्ट थी'

 

विज्ञापन
Actor Ranjit Chowdhry Dies and Salman Khan Lashed Out At The Stone Throwers entertainment news
Salman Khan - फोटो : Social Media

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के चलते अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। संक्रमण के बचने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान भी लोगों को जागरुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में एक बार फिर सलमान ने वीडियो जारी कर लोगों से घर में रहने और सावधानी बरतने की अपील की।

Video: पत्थर फेंकने वालों पर बरसे सलमान खान, बोले- ऐसा न करो कि मिलिट्री बुलानी पड़े


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed