सब्सक्राइब करें

हो गया खुलासा, सैफ के साथ मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन थीं? सैफ-तब्बू के साथ करेंगी 'जवानी जानेमन'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Jun 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Actor Saif Ali Khan and Tabu starrer Jawaani Jaaneman goes on floors
Jawaani Jaaneman - फोटो : Twitter
अभिनेता सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग मंगलवार को लंदन में शुरू हो गयी। सैफ और तब्बू इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ है' (Hum Sath Sath Hai) में एक साथ काम कर चुके हैं।
Trending Videos
Actor Saif Ali Khan and Tabu starrer Jawaani Jaaneman goes on floors
Alia Furniture walla - फोटो : social media
इस फिल्म से ही पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ हिन्दी फिल्म इंड्रस्ट्री में कदम रख रही हैं। पूजा ने इसे मजेदार, हास्य फिल्म बताया। इससे पहले वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम पहुंचे थे। यह कॉमेडी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। रविवार को पूजा बेदी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान सैफ और आलिया की तस्वीर ट्वीट की थी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Saif Ali Khan and Tabu starrer Jawaani Jaaneman goes on floors
saif ali khan - फोटो : social media

नितिन कक्कड़ निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, सैफ की ब्लैक नाइट फिल्म्स और जय शेवकरमानी की ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’। भगनानी ने PTI से कहा, ‘‘मेरे पास आयी अब तक की यह बेहद मजेदार कहानियों में से एक है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है और इसे लेकर हमलोग बहुत उत्साहित हैं।’’ 

Actor Saif Ali Khan and Tabu starrer Jawaani Jaaneman goes on floors
Saif and Tabu - फोटो : twitter

इस फिल्म के बारे में बारे में सैफ अली खान का बयान भी सामने आया था। सैफ ने कहा था- 'तब्बू बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका रोल बहुत फनी होगा। मैं बहुत खुश हूं कि वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गईं।' आपको बता दें, इस वक्त सैफ के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें 'दिल बेचारा', 'तानाजी' शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed