फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के लिए अर्जुन ने सहीं कैसी-कैसी मुश्किलें, बहन अंशुला ने कमेंट कर बढ़ाई हिम्मत

Tue, 18 Jun 2019 04:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor told about his stuggle when trains for panipat
arjun kapoor - फोटो : social media

एक्टर अर्जुन कपूर इंडियाज मोस्ट वांटेड के बाद अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। अपने नए लुक के लिए अर्जुन जमकर पसीना बहा रहे हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए इसकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

arjun kapoor told about his stuggle when trains for panipat
arjun kapoor - फोटो : social media

बचपन से ही अर्जुन कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने वर्कआउट किया और फिट दिखने लगे। अब अगली फिल्म के लिए भी उन्हें जिम में मेहनत करते हुए देखा जा सकता है। वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान अर्जुन को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है।

arjun kapoor told about his stuggle when trains for panipat
arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'वजन बढ़ने की समस्या से मेरी लड़ाई की बात करें तो यह मेरे लिए एक कठिन यात्रा रही है। जब मैं एक बच्चा था उस वक्त से ही यह मेरे साथ संघर्ष की तरह रहा। मैंने उसे जारी रखा लेकिन जिंदगी का सार ये है कि हम गिरते हैं, हम उठते हैं और फिर कोशिश करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor told about his stuggle when trains for panipat
arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन कपूर आगे लिखते हैं कि 'मैंने 3 साल में कभी हार नहीं मानी, जब मैं 20 साल का था तो मुझे 50 किलो कम करने पड़े। जरूरी है कि विश्वास रखा जाए। मुझे रखना होगा और एक दिन इसका फायदा मिलेगा। आज हम जो करेंगे आने वाले समय में उसकी ही प्रतिक्रिया होगी।'

विज्ञापन
arjun kapoor told about his stuggle when trains for panipat
arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन कपूर के इस तरह मेहनत करने पर उनकी बहन अशुंला ने कमेंट किया कि 'आप कभी भी किसी चीज को तब तक नहीं छोड़ते जब तक कि उसे बेहतर ना बना लें इसलिए आप हमेशा आगे बढ़ते गए।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed