सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन लखनऊ पहुंच चुके हैं। यहां वह अपनी अगली फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं, हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सितारे आयुष्मान खुराना।
{"_id":"5d08c0028ebc3e56214f2654","slug":"ayushmann-khurrana-amitabh-bachchan-starrer-gulabo-sitabo-shoot-starts-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में शुरू हुई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म की शूटिंग, आयुष्मान भी उठाएंगे अवध का आनंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लखनऊ में शुरू हुई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म की शूटिंग, आयुष्मान भी उठाएंगे अवध का आनंद
Tue, 18 Jun 2019 04:15 PM IST
Avinash Pal
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 18 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Article 15
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना की जाति व्यवस्था पर चोट करती अनुभव सिन्हा निर्देशत अगली फिल्म आर्टिकल 15 इसी महीने रिलीज हो रही है। आयुष्मान ने पिछले हफ्ते ही कानपुर में अपनी फिल्म बाला का शेड्यूल पूरा किया है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई में अपनी फिल्म चेहरे की शूटिंग पूरी की, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी अभिनय कर रहे हैं।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
लखनऊ में शूटिंग करने पहुंचे अमिताभ बच्चन ने गुलाबो सिताबो फिल्म के लिए मुंबई में काफी स्टोरी सिटिंग्स कीं और फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट तैयार होते ही वह शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच गए। हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त सितारे अमिताभ बच्चन ने लखनऊ पहुंचते ही एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने नई यात्रा, नई लोकेशन, नई क्रू और नए साथियों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक क्या होगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। गुलाबो सिताबो के निर्देशक है शूजीत सरकार, जिनके साथ अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म शूबाइट बनने के बाद रिलीज ही नहीं हुई। इसके बाद शूजीत सरकार ने अमिताभ बच्चन को पीकू और पिंक में निर्देशित किया औऱ दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं।
विज्ञापन
vicky kaushal
- फोटो : social media
अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली गुलाबो सिताबो दोनों की एक साथ चौथी फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा शूजीत सरकार एक और फिल्म भी विकी कौशल के साथ स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह पर बना रहे हैं।