सब्सक्राइब करें

साउथ की रीमेक हैं बॉलीवुड की ये 5 हिट फिल्में, अब शाहिद की नई फिल्म का क्या होगा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 18 Jun 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
not just Shahid kiara kabir singh but These Super hit 5 Bollywood movie are South remake
कबीर सिंह के साथ साउथ की फिल्मों का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर- कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म की कास्ट जमकर इसका प्रमोशन कर रही हैं। कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप वांगा कर रहे हैं जिन्होंने अर्जुन रेड्डी डायरेक्ट की थी। बता दें कि अर्जुन रेड्डी में अर्जुन रेड्डी का किरदार विजय देवरकोंडा ने निभाया था। दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी साउथ इंडियन फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा हो। इससे पहले भी कई साउथ रीमेक फिल्मों ने बॉलीवुड पर परचम लहराया है। ऐसे में आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक एक नजर उन पांच फिल्मों पर जो साउथ की रीमेक हैं और जिन्होंने जीता था दर्शकों का दिल...

Trending Videos
not just Shahid kiara kabir singh but These Super hit 5 Bollywood movie are South remake
Rowdy Rathore

राउडी राठौर   
2012 में रिलीज हुई फिल्म राउडी राठौर साउथ इंडिया का रीमेक थी। फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया था। बॉलीवुड की राउडी राठौर पहले तेलुगू में विक्रमारकुडू,कन्नड़ में वीर मदकारी, तमिल में सिरूथाई और बंगाली में बिक्रम सिंघा के नाम से बन चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
not just Shahid kiara kabir singh but These Super hit 5 Bollywood movie are South remake
singham - फोटो : singham

सिंघम
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंघम एक सीरीज बन चुकी है। सीरीज की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जो हिट रही थीं। फिल्म में लीड रोल अजय देवगन का है, जबकि अलग- अलग पार्ट में काजल अग्रवाल और करीना कपूर नजर आई हैं। बता दें कि सिंघम भी साउथ रीमेक है। फिल्म तमिल में सिंघम, कन्नड़ में केंपेगौडा और बंगाली में शोत्रु के नाम से बन चुकी है।

not just Shahid kiara kabir singh but These Super hit 5 Bollywood movie are South remake
गजिनी - फोटो : पोस्टर

गजनी
2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी में आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म में न सिर्फ आमिर खान की एक्टिंग बल्कि उनके सिक्स पैक्स एब्स ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। फिल्म में आमिर के साथ आसिन नजर आई थीं। बता दें कि फिल्म तमिल फिल्म गजनी का रीमेक थी जो 2005 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
not just Shahid kiara kabir singh but These Super hit 5 Bollywood movie are South remake
फिल्म हंगामा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हंगामा
2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा भी साउथ का रीमेक है। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था। आफताब, अक्षय खन्न, रिमी सेन और परेश रावल फिल्म में लीड रोल में थे और फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हालांकि हंगामा भी मलयालम फिल्म का रीमेक थी। फिल्म पुच्चकोरु मुकुत्थी (Poochakkoru Mookkuthi) 1984 में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed