सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी टीम को लेकर रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब, तारीफ किए बिना नहीं रह पाए अमिताभ बच्चन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Jun 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to rohit shama comments during india pakistan match
amitabh bachchan rohit sharma - फोटो : social media

मैनचेस्टर में रविवार 16 जून को खेले गए भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का खुमार फैंस के दिलों से अभी भी उतरा नहीं है। पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी। अब अमिताभ बच्चन ने मैच से जुड़े एक मजेदार वीडियो पर कॉमेंट किया है।

Trending Videos
amitabh bachchan to rohit shama comments during india pakistan match
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद टीम के उपकप्तान और मैन ऑफ द मैच रहे रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से पूछा कि 'अगर आपको पाकिस्तानी बैट्समैन को कोई सलाह देनी हो तो आप क्या देंगे?' बस फिर क्या था रोहित शर्मा ने पत्रकार को ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan to rohit shama comments during india pakistan match
amitabh bachchan - फोटो : social media

रोहित शर्मा ने हंसते हुए पत्रकार को जवाब दिया कि 'अगर मैं पाकिस्तान का कोच बना तो मैं बताऊंगा। अभी मैं क्या हूं।' रोहित शर्मा के इस जवाब पर अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'सुपर'।



 

amitabh bachchan to rohit shama comments during india pakistan match
nita ambani - फोटो : social media
मैनचेस्टर में हुए इस मैच को देखने के लिए कई सेलिब्रिटीज का जमावड़ा देखा गया। इनमें रणवीर सिंह और सैफ अली खान तो प्रमुख थे ही वहीं नीता अंबानी भी क्रिकेट को एंजॉय करने पहुंची थीं। रणवीर सिंह तो भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के साथ कॉमेंट्री भी की। 

 
विज्ञापन
amitabh bachchan to rohit shama comments during india pakistan match
ranveer singh - फोटो : social media

स्टेडियम से रणवीर के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने मैदान में ‘पद्मावत’ के गाने ‘खली बली’ पर डांस किया। इस दौरान पवेलियन में मौजूद फैंस ने उनका वीडियो शूट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed