{"_id":"59e4a2064f1c1bd0538b7d29","slug":"actor-salman-khan-become-bollywood-icon-of-2017-by-media-survey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-अक्षय को पछाड़ नंबर वन बने बिग बॉस के दबंग खान, जानें टॉप लिस्ट में कौन-कौन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-अक्षय को पछाड़ नंबर वन बने बिग बॉस के दबंग खान, जानें टॉप लिस्ट में कौन-कौन
Mon, 16 Oct 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद
amarujala.com- presented by: अरविंद
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस से ख्याति पा रहे एक्टर सलमान खान पॉपलरिटी में शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पछाड़ नंबर वन बन गए हैं। सलमान को इस बार का बॉलीवुड आइकन 2017 चुना गया है। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन शामिल हैं टॉप लिस्ट में....
2 of 5
सलमान खान बनेंगे पिता
- फोटो : Women Exclusive
हिंदुस्तान टाइम्स के एक सर्वे के मुताबिक एक लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में बॉलीवुड के तीन स्टार के नाम टॉप 3 में शामिल हुए हैं। इस साल ही रिलीज हुई दबंग खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' भले ही बॉक्स ऑफिस पर लुपलुपा गई हो लेकिन सल्लू भाई के चाहनेवालों की तादाद कम नहीं हुई है और यही कारण है कि उन्हें लिस्ट में सबसे ज्यादा 18.3 प्रतिशत वोट मिले हैं।
3 of 5
king Khan
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान इस साल कुछ खास नहीं कर पाए और उनकी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। लेकिन फिल्म 'फैन्स' के एक्टर के फैन्स अभी भी शाहरुख को भूले नहीं है। बता दें कि उन्हें लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। शाहरुख को 15.3 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2016 के बॉलीवुड आइकन रहे शाहरुख को 21.4 प्रतिशत वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
वहीं, साल में तीन से चार फिल्में देने वाले खिलाड़ी कुमार यानि की अक्षय कुमार लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें 13.2 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं। बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन भी अपने रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से सुर्खियों में बने हुए हैं और टीआरपी के मामले में उनका शो नंबर वन पर है। लेकिन बॉलीवुड आइकन 2017 की लिस्ट में 'बिग बी' का स्थान चौथा रहा है। उन्हें 13 प्रतिशत वोट मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Bollywood
जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड आइकन 2016 में सलमान खान 17. 2 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर थें। लेकिन इस बार के सर्वे में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि टॉप लिस्ट में 50 की उम्र के पार के एक्टर ही जगह बना पाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।