फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोग्य ठहराए गए अधिकारी की जांच ने ही सलमान को पहुंचाया जेल, जानिए कौन हैं ये?

Fri, 06 Apr 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
actor Salman Khan gets in jail investigation by disqualified officer Lalit Bora
Salman Khan
सलमान खान को इस अयोग्य ठहराए गए अधिकारी की जांच ने जेल में पहुंचाया है। जानिए कौन हैं ये अधिकारी। कांकणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान अब जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन इस मामले के जांच अधिकारी ललित बोरा को राजनीतिक दबाव से लेकर अभद्र व्यवहार और अयोग्य जैसे शब्दों से भी दो-चार होना पड़ा। वर्ष 1998 में जब सलमान पर हिरण शिकार के आरोप लगे, तब राजस्थान में कांग्रेस सरकार थी। 
actor Salman Khan gets in jail investigation by disqualified officer Lalit Bora
salman khan
राज्य सरकार में सलमान की फिल्मी पर्दे की मां बीना काक मंत्री थीं। उस दौरान साक्ष्यों को मिटाने, जांच प्रभावित करने और वन विभाग के अफसरों द्वारा सलमान की सेवा करवाने जैसे आरोप भी लगे थे। इन हालातों में काले हिरण शिकार मामले में 7 अक्तूबर 1998 को वन विभाग के तत्कालीन डीएफओ एमएल सोनल ने तत्कालीन एसीएफ ललित बोरा को जांच सौंपी थी। 
actor Salman Khan gets in jail investigation by disqualified officer Lalit Bora
सलमान खान
अब बोरा वन विभाग की नौकरी छोड़ चुके हैं और अब प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। ललित बोरा ने शिकार में इस्तेमाल की गई जिप्सी दवा कारोबारी अरुण यादव के घर से बरामद की थी। इसके ड्राइवर हरीश दुलानी ने पूछताछ में कबूला कि सलमान और साथियों ने हिरणों का शिकार किया था। बाद में दुलानी की मानसिक स्थिति पर ही सवाल उठा दिए गए। 
बोरा से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उस दौरान सलमान और सैफ जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में सलमान ने बोरा पर फेंक दी थी कुर्सी

actor Salman Khan gets in jail investigation by disqualified officer Lalit Bora
फाइल फोटो
अदालत ने सलमान को चार दिन की रिमांड पर वन विभाग को सौंप दिया था। सूत्रों ने बताया कि बोरा ने तब कहा था कि एक अन्य डीएफओ सलमान को सिगरेट लाकर पिलाते थे। इस सबके बीच जब बोरा ने सलमान से सख्ती से पूछताछ की, तो गुस्से में सलमान ने कुर्सी उठाकर फेंक दी थी। बोरा ने केस फाइल बचाने के लिए उसे दबाकर रख दिया। 
विज्ञापन
actor Salman Khan gets in jail investigation by disqualified officer Lalit Bora
Salman Khan
अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान सलमान के वकील ने कहा कि बोरा ने सलमान को रिमांड पर लेने से पहले कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई। ये आरोप भी लगाया कि बोरा ने एफएसएल रिपोर्ट में हाथ से संशोधन किया। बचाव पक्ष ने कहा कि वन विभाग ने अयोग्य अधिकारी से मामले की जांच करवाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed