{"_id":"58d25c324f1c1b776a1a11bc","slug":"actor-sanjay-kapoor-disappeared-from-films-then-and-now-what-he-is-doing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी के साथ 'हिट' देकर भी नहीं बना स्टार, अब सिर्फ पार्टियों में आता है नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी के साथ 'हिट' देकर भी नहीं बना स्टार, अब सिर्फ पार्टियों में आता है नजर
Thu, 23 Mar 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 23 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या भारती के साथ संजय कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त था जब इस हीरो के पास फिल्मों के खूब ऑफर आते थे, फोन की घंटियां बजती रहतीं थीं और हर निर्माता-निर्देशक इस हीरो को अपनी फिल्म में लेने के लिए तैयार रहता, लेकिन एकाएक ये हीरो फिल्मों से गायब हो गया। ये हीरो हैं एक्टर संजय कपूर।
कभी हर फिल्ममेकर था इस हीरो का दीवाना, फिर ऐसा हुआ गुमनाम कि भूल गए लोग
2 of 6
अपनी पत्नी के साथ संजय कपूर
कभी संजय कपूर फिल्ममेकर्स की टॉप लिस्ट में शामिल रहते थे लेकिन यकायक किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि संजय कपूर ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से आउट हो गए बल्कि वो हर उस फिल्ममेकर के लिए गुमनाम हो गए जो कभी उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए तुरंत तैयार रहता था।
कभी हर फिल्ममेकर था इस हीरो का दीवाना, फिर ऐसा हुआ गुमनाम कि भूल गए लोग
3 of 6
दिव्या भारती के साथ संजय कपूर
इसे खराब किस्मत ही कहा जाएगा कि संजय कपूर की पहली ही फिल्म रिलीज होते ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई। हालांकि इसका उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि फ्लॉप के बाद भी लोगों ने उनके काम को नोट किया और उन्हें फिल्में मिलने का सिलसिला जारी रहा।
संजय कपूर शायद पहले ऐसे एक्टर रहे जिनमें पहली फ्लॉप के बाद भी निर्माता-निर्देशकों ने हुनर देखा और कई लीडिंग हीरोइनों के साथ फिल्म में काम का मौका दिया। अपने करियर में संजय कपूर ने माधुरी दीक्षित से लेकर दिव्या भारती और ममता कुलकर्णी जैसी टॉप हीरोइनों के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी हर फिल्ममेकर था इस हीरो का दीवाना, फिर ऐसा हुआ गुमनाम कि भूल गए लोग
4 of 6
पत्नी के साथ संजय कपूर
पहली फ्लॉप के बाद संजय कपूर ने 'राजा', 'कयामत: सिटी अंडर थ्रैट' और 'कोई मेरे दिल से पूछे' जैसी कई हिट फिल्में दीं, लेकिन अचानक ही संजय कपूर की लाइफ में फ्लॉप फिल्मों को दौर शुरु हो गया और उन्होंने लगातार कई फ्लॉप फिल्में दीं।
एक तरफ फिल्में फ्लॉप हो रहीं थीं तो वहीं दूसरी तरफ संजय कपूर की एक्टिंग को भी नापसंद किया जा रहा था। कई हिट फिल्मों में तो क्रिटिक्स ने ही उनकी एक्टिंग को खराब बता दिया।
विज्ञापन
कभी हर फिल्ममेकर था इस हीरो का दीवाना, फिर ऐसा हुआ गुमनाम कि भूल गए लोग
5 of 6
पत्नी के साथ संजय कपूर
नतीजा ये हुआ कि संजय कपूर का करियर डगमगाने लगा और फिर संजय फिल्मी दुनिया की नजरों से ओझल हो गए। किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। पूरी इंडस्ट्री नए चेहरों को लॉन्च करने में मशगूल हो गई। यहां तक कि सुपरस्टार भाइयों का स्टारडम भी उनके करियर की नैय्या पार नहीं लगा पाया। एक तरफ जहां बड़ा भाई नामी प्रोड्यूसर था तो वहीं दूसरी ओर एक भाई एक्टिंग में सफलता के नए झंडे गाढ़ रहा था, लेकिन संजय कपूर के करियर को तो ऐसा ब्रेक लगा कि वो फिर से फिल्मों में नहीं आ पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।