फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेखर सुमन के Facebook वॉल पर दिखीं अश्लील तस्वीरें, एक्टर ने बताया अपना प्लान

Sat, 07 Apr 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Actor Shekhar Suman Facebook Account Hacked
शेखर सुमन

बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर शेखर सुमन के फेसबुक वॉल पर शुक्रवार शाम कई न्यूड तस्वीरें पोस्ट हुईं। यही नहीं, उनके कुछ दोस्तों को भी आपत्तिजनक चीजें भेजी गईं। एक्टर के दोस्तों ने फौरन उन्हें फोन किया और इस बात की जानकारी दी।

Actor Shekhar Suman Facebook Account Hacked
शेखर सुमन

'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार दोस्तों से जब शेखर सुमन को जानकारी मिली कि उनके फेसबुक अकाउंट से अश्लील पोस्ट्स शेयर किए जा रहे हैं, तो उन्होंने फौरन चेक किया और पाया कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है। एक्टर ने बताया कि वह साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत करेंगे। 

Actor Shekhar Suman Facebook Account Hacked
Shekhar Suman

शेखर सुमन ने कहा, 'फेसबुक अकाउंट हैक होने से मैं बहुत परेशान हूं। मैं फेसबुक पर बहुत एक्टिव नहीं हूं। मगर (शुक्रवार) शाम मुझे कुछ दोस्तों ने फोन कर बताया कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है और अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। मैं साइबर सेल से इसकी शिकायत करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Shekhar Suman Facebook Account Hacked
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला

शेखर सुमन अब तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी सोचा था कि सोशल मीडिया को अलविदा कह दूं, मगर मेरे दोस्तों और फैंस ने कहा कि लोगों से जुड़े रहने के लिए यह बढ़िया जरिया है, इसलिए मैं ऐसा ना करूं। मगर इस घटना के बाद मैं ऐसा करने जा रहा हूं क्योंकि यह मेरी इज्जत का मामला है।'

विज्ञापन
Actor Shekhar Suman Facebook Account Hacked
शेखर सुमन

शेखर सुमन ने कहा, 'सेलिब्रिटीज पर लोग भरोसा करते हैं। इसलिए लोग इस बात पर यकीन नहीं करेंगे कि मैंने अश्लील तस्वीर पोस्ट की है। मगर आम आदमी कैसे साबित करेगा कि वह दोषी नहीं हैं...डिजिटल दौर में हैकिंग बहुत खतरनाक है।' टीवी शो 'देख भाई देख', 'एक राजा एक रानी', 'हेरा फेरी','मूवर्स एंड शेकर्स' से मशहूर हुए शेखर सुमन  हाल ही में संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed