वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के नए गाने का है। इस गाने का संगीत मन को सुकून देने वाला है, साथ ही बोल भी दिल को छू जाते हैं। गाना सुनकर लगता है कि आने वाले दिनों में यह गाना रोमांटिक सॉन्ग की लिस्ट में अपने लिए खास जगह बना सकता है।
Varun Dhawan: इश्क के रंग में रंग गए वरुण धवन, कीर्ति सुरेश संग नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज
वरुण धवन की नई फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में वरुण की हीरोइन कीर्ति सुरेश हैं। इस फिल्म का एक लव सॉन्ग रिलीज हुआ है। इसमें कीर्ति और वरुण रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण-कीर्ति का रोमांस
‘बेबी जॉन’ फिल्म के नए रोमांटिक सॉन्ग ‘हजार बार’ में वरुण धवन लवर बॉय के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं कीर्ति की सादा अंदाज भी अच्छा लग रहा है। गाने में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है। कीर्ति गाने में ही दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हाल ही में असल जिंदगी में भी कीर्ति की शादी हुई है।
श्रेया-अरिजीत की आवाज का जादू
इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है। दोनों की आवाज ‘बेबी जॉन’ के गाने ‘हजार बार’ को और भी बेहतर बना रही है। अरिजीत के गाए रोमांटिक सॉन्ग वैसे भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। श्रोता उनके रोमांटिक सॉन्ग के कायल हैं।
सलमान खान का कैमियो
फिल्म ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान कैमियो कर रहे हैं। यह कैमियो बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है, इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर, राइटर एटली ने हाल ही में बताया। साथ ही फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक अहम रोल निभा रहे हैं।
बच्चों के लिए भी है फिल्म ‘बेबी जॉन’
वरुण धवन ने फिल्म ‘बेबी जॉन’ के ही एक इवेंट में कहा कि वह हमेशा से ऐसी फिल्में बनाना चाहते थे, जिन्हें बच्चे भी देख सके। वह कहते हैं, ‘मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिन्हें बच्चे देख सकें, उन्हें देखकर एंज्वॉय कर सकें।’ फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण एक पिता के रोल में नजर आ रहे हैं, वह एक छोटी बच्ची के पिता बने हैं। असल जिंदगी में भी वरुण की बेटी लारा अभी-अभी छह महीने की हुई है। बेटी के पिता के इमोशन कैसे होते हैं, इस बात को वरुण अच्छे से समझते हैं।