सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी समय तक बेहतर इलाज के लिए मांगते रहे मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 09 May 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Actor-Youtuber Rahul Vohra Dies of Coronavirus, Left Heartfelt Note on Facebook
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि लोगों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में क्या खास और क्या आम, सभी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मनोरंजन जगत पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिला है। कई सितारे इस खतरनाक बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। वहीं अभिनेता-यूट्यूबर राहुल वोहरा का भी इस वायरस के चलते निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि थिएटर निर्देशक-नाटककार अरविंद गौड़ ने की है।

Trending Videos
Actor-Youtuber Rahul Vohra Dies of Coronavirus, Left Heartfelt Note on Facebook
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल वोहरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी। जिसके बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिरपुर में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम को द्वारका के आयुष्मान हॉस्पिटल में ले जाया गया था। लेकिन बेहतर इलाज ना मिलने के कारण अब उनकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor-Youtuber Rahul Vohra Dies of Coronavirus, Left Heartfelt Note on Facebook
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अरविंद गौड़ ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।’ कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था। राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, मुआफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं। आखिरी नमन।’’

Actor-Youtuber Rahul Vohra Dies of Coronavirus, Left Heartfelt Note on Facebook
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राहुल ने इससे पहले मदद के लिए गुहार लगाई थी और कहा था कि 'क्या कोई ऐसा हॉस्पिटल है? जहां मुझे ऑक्सीजन बेड मिल जाए क्योंकि यहां मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार डाउन जा रहा है। और कोई देखने वाला नहीं है। दिल्ली में बहुत मजबूर होकर ये पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि घरवाले कुछ संभाल नहीं पा रहे।' आखिरकार उन्होंने इस बीमारी के आगे घुटने टेक दिए और दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। लेकिन जाने से पहले राहुल ने एक दर्दनाक पोस्ट लिखा है जिसे पढ़कर हर कोई स्तब्ध रह गया है।

विज्ञापन
Actor-Youtuber Rahul Vohra Dies of Coronavirus, Left Heartfelt Note on Facebook
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा,  'मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' राहुल ने आगे लिखा, 'जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।' अपने इस पोस्ट में राहुल ने पीएम मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी टैग किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed