सब्सक्राइब करें

5 बॉलीवुड फिल्में जिसमें इंटीमेट सीन के दौरान बहके एक्टर्स, कट बोलने के बाद भी नहीं रुके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
actors lost control while shooting intimate scenes in the film

जब फिल्म में कोई इंटीमेट सीन आता है तो दर्शकों के मन में ये ख्याल जरूर आता होगा कि इतने लोगों के सामने एक्टर्स ऐसे सीन को किस तरह से करते होंगे। कुछ एक्टर-एक्ट्रेस इंटीमेट सीन करने में हिचकिचाते भी हैं। आपको बता दें कि कोई भी सीन करते वक्त सेट पर सैकड़ों लोग होते हैं। ऐसे में इंटीमेट सीन करना आसान नहीं होता है। ऐसा बहुत बार हुआ कि लव मेकिंग सीन करते वक्त स्टार्स अनकंफर्टेबल हो गए लेकिन ऐसे सीन के वक्त हीरो-हीरोइन खुद बहक जाएं तो ये अपने आप में बहुत बड़ी बात हो जाती है। कई स्टार्स के साथ ऐसा हुआ भी है कि कट बोलने के बाद भी उनका इंटीमेट सीन चालू रहा है। आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ सीन्स के बारे में...

Trending Videos
actors lost control while shooting intimate scenes in the film

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'द जेंटलमैन' में एक लव मेकिंग सीन था। इस सीन की शूटिंग के दौरान दोनों ऐसा बहकें कि कट बोलने के बावजूद एक-दूसरे में खोए रहे। ये ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई फिल्मों में हीरो-हीरोइन ऐसा कर चुके हैं जिसके बाद उन्हें शर्मिंदगी भी महसूस हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actors lost control while shooting intimate scenes in the film

रुसलान मुमताज और चेतना की फिल्म 'आई डोंट लव यू' में दोनों का किस सीन एक अलग लेवल पर ही पहुंच गया था। दोनों के बीच लव मेकिंग सीन चल रहा था। रुसलान ऐसा बहके कि उन्होंने चेतना की ड्रेस की जिप खोल दी और ड्रेस नीचे सरक गई। इसके बाद रुसलान ने माफी भी मांगी थी।

actors lost control while shooting intimate scenes in the film

इसी तरह विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया की फिल्म 'प्रेम धरम' में एक किस सीन था। बारिश में डांस करती डिंपल को विनोद खन्ना किस कर रहे थे। डायरेक्टर ने कट बोल दिया लेकिन विनोद ने उन्हें नहीं छोड़ा और अपना किस जारी रखा। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट ने डिंपल से माफी मांगी थी।

विज्ञापन
actors lost control while shooting intimate scenes in the film

ऐसी ही एक घटना माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच भी हुई थी। फिल्म 'दयावान' में माधुरी ने अपने से 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ किस सीन शूट किया। सीन के दौरान विनोद बहक गए थे और उन्होंने माधुरी के होठों पर काट लिया था। बाद में माधुरी ने ये फिल्म करने का अफसोस भी जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed