फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahsaas Channa: लड़के का रोल निभाने पर सुननी पड़ी थीं ऐसी बातें, जन्मदिन पर जानें अभिनेत्री से जुड़ा यह किस्सा

Fri, 05 Aug 2022 11:54 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 Aug 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Actress Ahsaas Channa Controversy Gender Change Operation Father Filed Case on Karan Johar
अहसास चन्ना - फोटो : Social media

जीतू भैया के साथ कोटा फैक्ट्री और हॉस्टल डेज में नजर आईं अहसास चन्ना आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। इन वेब सीरीज से पहले  वह यूट्यूब चैनल के लिए सीरीज और कई शॉर्ट वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। अहसास ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 2005 में महज पांच साल की उम्र में सुष्मिता सेन के साथ उनकी पहली फिल्म वास्तु शास्त्र थी। इसके बाद उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया।

Actress Ahsaas Channa Controversy Gender Change Operation Father Filed Case on Karan Johar
अहसास चन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

अहसास चन्ना ओह माय फ्रेंड गणेशा, कभी अलविदा न कहना और आर्यन जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अहसास चन्ना का नाम कन्ट्रोवर्सी की वजह से भी लिया जाता है। अहसास चन्ना के पिता पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जबकि मां एक टीवी अभिनेत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहसास के पिता ने करण जौहर पर केस कर दिया था। उनके पिता ने आरोप लगाया कि करण जौहर बिना उनको बताए कभी अलविदा न कहना की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क ले गए थे। 

Actress Ahsaas Channa Controversy Gender Change Operation Father Filed Case on Karan Johar
अहसास चन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि अहसास के पिता ने उनकी मां पर भी ये इल्जाम लगाया था कि उन्होंने अहसास को कम उम्र में ही पैसे कमाने की मशीन बना दिया है। अहसास के पिता ने कहा था कि वह अपनी मां की वजह से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। अहसास ने अपने बचपन में जितने भी रोल किए उनमें वह लड़का बनी थीं। जिसके बाद अहसास पर ये भी आरोप लगा था कि उन्होंने छह साल की उम्र में ही अपना सेक्स चेंज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Ahsaas Channa Controversy Gender Change Operation Father Filed Case on Karan Johar
अहसास चन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

अहसास चन्ना ने एक इंटरव्यू को दौरान इस बात का खुलासा किया था कि लोग उन्हें उनके रोल की वजह से लड़का समझने लगे थे और उन्हें लगा था कि अहसास ने छोटी उम्र में ही अपना सेक्स बदलवाया है। इसके बाद उन्होंने ऐसे किरदार करने बंद कर दिए। इसके बाद अहसास राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 'फूंक' में भी नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed