{"_id":"62ecafff316e2f290b5828af","slug":"tv-actor-karan-mehra-is-getting-death-threats-accused-ex-wife-nisha-rawal-of-extra-marital-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Mehra: करण मेहरा को मिल रही जान से मारने की धमकी, पत्नी निशा रावल पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Mehra: करण मेहरा को मिल रही जान से मारने की धमकी, पत्नी निशा रावल पर लगाए गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:22 AM IST
सार
मनोरंजन जगत में इन दिनों लगातार कई कलाकारों को धमकियां मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों को धमकियां मिल चुकी है।
विज्ञापन
1 of 4
करण मेहरा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनोरंजन जगत में इन दिनों लगातार कई कलाकारों को धमकियां मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों को धमकियां मिल चुकी है। इसी बीच अब टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण मेहरा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनकी जान को खतरा है। अभिनेता पिछले लंबे समय से अपनी पत्नी निशा रावल के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
2 of 4
निशा रावल, करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने मीडिया से बात अपनी पत्नी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया। अभिनेता ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिनेत्री का किसी दूसरे शख्स के साथ एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर है। इतना ही नहीं करण मेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। करण ने निशापर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चार बीएचके अपार्टमेंट में रोहित साटिया नाम के व्यक्ति के साथ रह रही हैं।
3 of 4
करण मेहरा
- फोटो : instagram
अभिनेता ने यह भी कहा कि रोहित नाम के शख्स के साथ अभिनेत्री का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर चल रहा है। बता दें कि रोहित वही शख्स है, जो निशा के मुंह बोले भाई बने हैं। इस दौरान करण ने बताया कि रोहित बीते 14 सालों से निशा रावल से राखी बंधवाते आए हैं, लेकिन आज वह एक- दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। करण मेहरा ने आगे कहा कि निशा और रोहित उन्हें और उनकी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्हें अलग-अलग नंबरों से धमकियों वाले फोन आ रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए करण ने यह भी बताया कि उन्हें अपने ही घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। एक्टर ने कहा कि सिर्फ निशा सिंगल मदर होने का दिखावा कर रही हैं। वह ना सिर्फ मेरे घर में रह रही है, बल्कि मेरे बिजनेस को भी चला रही है और मेरे ही पैसों से केस लड़ रही है। गौरतलब है कि करण के रुपये, लैपटॉप और बाकि के दस्तावेज उसी घर में है। एक्टर ने बताया कि उन्हें उन्ही के घर में जाने की इजाजत नहीं है। करण ने कहा कि मैं एक सिर्फ पांच जोड़ी कपड़ों के साथ पांच महीने तक घूमता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।