फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol Birthday: 16 साल की उम्र में काजोल ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, आज करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

Fri, 05 Aug 2022 11:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 05 Aug 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kajol Birthday Know Interesting Facts About Actress and her Net Worth Car Collection
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल पिछले 30 वर्षों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने अभिनय के बल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। काजोल दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत निर्माता-निर्देशक शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। फिल्मी परिवेश में पली-बढ़ी काजोल ने 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने अब तक के करियर में काजोल कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं...

Kajol Birthday Know Interesting Facts About Actress and her Net Worth Car Collection
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

‘बेखुदी’ से की थी करियर की शुरुआत
काजोल ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन काजोल की एक्टिंग को सभी ने सराहा था। उस वक्त काजोल 16 साल की थीं और ऐसे में उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। 1993 में काजोल को शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई और वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। उनकी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उन्हें बेहद पसंद किया गया था और यह 25 साल तक थिएटर में चलने वाली पहली फिल्म बनी थी।

Kajol Birthday Know Interesting Facts About Actress and her Net Worth Car Collection
अजय देवगन-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन से कैसे हुई मुलाकात
काजोल और अजय देवगन की मुलाकात ‘हलचल’ फिल्म के सेट पर हुई थी। काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह शॉट के लिए तैयार थीं और उन्होंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है? अजय की तरफ इशारा करते हुए उन्हें बताया गया कि ये हीरो है। इस दौरान अजय बड़े ही अजीब ढंग से बैठे हुए थे और उन्हें वह पसंद नहीं आए। वहीं, अजय से मिलने से 10 मिनट पहले तक काजोल उनकी बुराई ही कर रही थी। दोनों की पहली मुलाकात अच्छी नहीं थी। हालांकि बाद में दोनों दोस्त बन गए और फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शुरुआत में अजय देवगन को काजोल का चुलबुला होना पसंद नहीं आया था, लेकिन बाद में वह इसलिए ही उन्हें पसंद करने लगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Birthday Know Interesting Facts About Actress and her Net Worth Car Collection
काजोल, शोमू मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

पिता नहीं चाहते थे दोनों की शादी करना
काजोल के पिता शोमू मुखर्जी नहीं चाहते थे कि वह अजय देवगन से शादी करे। शोमू मुखर्जी का मानना था कि काजोल को 24 साल की उम्र में शादी न करके अपने करियर पर फोकस करना चाहिए। ऐसे में उन्होंने चार दिन तक काजोल से बात नहीं की थी, लेकिन काजोल अजय से शादी करना चाहती थीं। तनुजा और अजय देवगन के माता-पिता पहले ही मान गए थे और एक छोटे से समारोह में दोनों की शादी हो गई। बता दें कि काजोल और अजय की एक बेटी नीसा और बेटा युग हैं।

विज्ञापन
Kajol Birthday Know Interesting Facts About Actress and her Net Worth Car Collection
काजोल - फोटो : social media

इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
काजोल की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजोल 24 मिलियन डॉलर यानी 180 करोड़ की मालकिन हैं। काजोल महीने में कम से कम एक करोड़ की कमाई कर लेती हैं और ऐसे उनकी सालाना आमदनी 12 करोड़ रुपये होती है। वहीं, इसी साल काजोल ने जुहू में दो आलीशान फ्लैट भी खरीदे हैं। फिल्मों और विज्ञापनों से भी उनकी बढ़िया कमाई होती है। इसके अलावा वह महंगी कारों की भी शौकीन हैं। उनके पास Audi A5, Rolls Royce Cullinan, BMW X7 और Mercedes Benz है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed